पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड़ में एसपी रेखा यादव, पुलिस लाइन का किया औचक निरीक्षण–

by | Sep 17, 2023 | चमोली, राजकाज | 0 comments

अधीनस्थों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, ड्यूटी रोस्टर तैयार करने के भी दिए निर्देश, संपूर्ण आवासीय परिसर का भी किया निरीक्षण–

गोपेश्वर: पदभार ग्रहण करते ही चमोली जनपद की पुलिस अधीक्षक रेखा यादव एक्शन मोड़ में आ गई हैं। रविवार को एसपी ने रिज़र्व पुलिस लाइन गोपेश्वर का औचक निरीक्षण किया। एसपी ने सबसे पहले गार्द की सलामी ली व गार्द में तैनात पुलिस कर्मियों का टर्न-आउट व शस्त्र कवायद चैक किया।

तत्पश्चात क्वाटर गार्द का निरीक्षण कर नियमित रूप से शस्त्रों की साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए, स्टोर कार्यालय में निरीक्षण के दौरान उन्होंने आपदा उपकरणों के रखरखाव पर विशेष ध्यान देने व पुरानी सामग्री को नियमानुसार निस्तारित कर थानों को आवंटित की गई सरकारी संपत्ति का समय-समय पर भौतिक सत्यापन करने हेतु निर्देशित किया गया। उन्होंने ड्यूटी रोस्टर तैयार कर उसी के अनुसार पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने की हिदायत दी।

कैश कार्यालय में शेष धनराशि के विवरण की जानकारी लेने के पश्चात बैरकों एवं भोजनालय में आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने से साथ-साथ शौचालयों व स्नानागार में नियमित सफाई के निर्देश देते हुए कर्मचारियों को ताजा एवं पौष्टिक भोजन ही दिए जाने हेतु निर्देशित किया गया। एसपी ने वर्तमान समय में तेजी से फैल रहें डेंगू से सतर्कता बरतते हुए नियमित रूप से आवासीय परिसर एवं बैरकों में कीटनाशक का छिड़काव करने

तथा पुलिस कर्मियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं फिटनेस हेतु नियमित परेड, योगा, व्यायाम या अन्य खेल प्रतियोगिता जैसे क्रिकेट, फुटबाल, बालीबाल आदि कराने हेतु प्रतिसार निरीक्षक को निर्देशित किया गया। इस मौके पर डीएसपी ऑपरेशन नताशा सिंह, प्रतिसार निरीक्षक आनन्द सिंह रावत, यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...

चमोली: हेमकुंड साहिब मार्ग से ईडीसी ने एकत्रित किया प्लास्टिक का जखीरा–

22 हजार से अधिक प्लास्टिक बोतलें और चार हजार से अधिक बैग, रेपर व रेनकोट किए एकत्रित-- ज्योतिर्मठ।...

चमोली: माणा गांव में गणेश गुफा में पूजा अर्चना कर मनाया गणेश जन्मोत्सव–

माणा के ग्रामीणों के साथ तीर्थ यात्रियों ने भी कार्यक्रम में किया प्रतिभाग-- बदरीनाथ। माणा गांव...

चमोली: गोपेश्वर में शरदकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का मार्चपास्ट के साथ आगाज–

तीन दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, ब्लॉक स्तर के विजेता जिला प्रतियोगिता में...
error: Content is protected !!