चमोली: चालक को आई नींद की झपकी, कार सड़क से उतर कर पहुंची पेड़ों के बीच–

by | Sep 17, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा ने कार सवारों को सुर​क्षित निकाला, सभी मूकब​धिर–

गोपेश्वर: चमोली-गोपेश्वर-मंडल-ऊखीमठ हाईवे पर रविवार को अपराह्न करीब तीन बजे गोपीनाथ टैक्सी यूनियन के उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह राणा को एक कार पेड़ों के बीच अटकी दिखी। वे अपने वाहन से चोपता में किसी तीर्थयात्री को छोड़कर वापस गोपेश्वर आ रहे थे। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त कार से तीर्थयात्रियों को बाहर निकाला और इसकी सूचना पुलिस की पहुंचाई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल तीर्थयात्रियों का मंडल में प्राथमिक उपचार करवाया गया।

थाना प्रभारी राजेंद्र रौतेला ने बताया कि सभी तीर्थयात्री फरीदाबाद के हैं। और मूकब​धिर हैं। तीर्थयात्रियों ने ​लि​खित रुप से घटना की जानकारी उपलब्ध कराई। बताया गया कि वे केदारनाथ के दर्शन कर वापस फरीदाबाद जा रहे थे। चालक को नींद की झपकी आई, जिसके बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क से बाहर चले गई तथा पेड़ों के बीच अटक गई। यात्रियों को हल्की चोट खरोच आयीं हैं तथा सभी अपने आप को स्वस्थ बता रहे हैं।

वाहन में सवार व्यक्तियों में राजी सिंह पुत्र श्री हरि चन्द सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी प्लाट नं0 130 सैक्टर 7ए फरीदाबाद, अनिल कुमार पुत्र श्री युद्धवीर सिंह उम्र 29 वर्ष, ओम प्रकाश सिंह पुत्र श्री सकल दीप सिंह उम्र 38 वर्ष, नवीन पुत्र श्री रामस्वरुप गांधी उम्र 41 वर्ष और पुनीत सिंह उम्र 37 वर्ष है। यात्रियों ने पुलिस को बताया कि हम लोग फरीदाबाद से श्री केदारनाथ यात्रा के लिए आये थे, चोपता मण्डल होते हुए अपने घर फरीदाबाद वापस जा रहे थे। वाहन चालक द्वारा बताया गया कि श्री केदारनाथ यात्रा के दौरान काफी थकान होने के कारण चोपता से आगे मुझे हल्का नींद का झौंका आ गया जिस कारण वाहन सड़क से नीचे गड्डे में उतरकर क्षतिग्रस्त हो गया।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!