चमोली: भाजपा महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं ने एक साथ मनाई होली और दिवाली–

by | Sep 20, 2023 | चमोली, राजनीति | 0 comments

खूब उड़ा अबीर, गुलाल, महिला आरक्षण विधेयक का कानून बनने पर जताई खुशी, पीएम मोदी का जताया आभार–

गोपेश्वर: गोपेश्वर में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चे की महिलाओं ने बुधवार को होली और दीवाली एक साथ मनाई। संसद में नारी शक्ति वंदन बिल पेश किए जाने पर भाजपा महिला मोर्चे की कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर अबीर गुलाल लगाकर जश्न मनाया।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगाए। मोर्चे की जिलाध्यक्ष डॉ. हिमानी वैष्णव ने कहा कि अब महिला आरक्षण विधेयक का कानून बन गया है। यह केंद्र सरकार का स्वागत योग्य कदम है। महिला सशक्तिकरण पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है। अब पर्वतीय क्षेत्र की महिलाएं भी सशक्त होंगी। कार्यकर्ताओं ने गोपेश्वर के नगर पालिका सभागार में एक बैठक भी आयोजित की।

नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, गढ़वाल संयोजक चंद्रकला तिवारी, सभासद प्रियंका, उषा फरस्वाण आदि ने कहा कि महिलाओं को केंद्र सरकार ने जो सम्मान दिया है, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों की महिलाएं भी अब अपनी घर की देहरी लांघकर सशक्त हो पाएंगी।

Latest News

चमोली: नाबालिग का प्रसव अपने नाम से कराने और नवजात को नदी में फेंकने के आरोप में महिला बरी–

विशेष सत्र न्यायाधीश विंध्याचल सिंह की अदालत ने साक्ष्यों के अभाव में किया पूनम को दोषमुक्त...

जय केदार: दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी ने किए केदारनाथ धाम के दर्शन–

विशेष विमान से केदारनाथ पहुंचे अदाणी, मंदिर समिति से जुड़ी व्यवस्थाओं के साथ ही निर्माण कार्यों की...

केदारनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व उत्साह, व्यवस्थाओं से संतुष्ट दिखे देश-विदेश के श्रद्धालु–

केदारना​थ के प्राकृतिक सौंदर्य को देखकर अ​भिभूत हुए तीर्थयात्री, व्यवस्थाओं को देख संतुष्ट...

चमोली: नगर पंचायत बदरीनाथ ने कूड़े से कमाए 84 हजार रुपये, एक सप्ताह में आठ टन कचरा उठाया–

बदरीनाथ धाम में स्वच्छता के साथ आय का नया मॉडल, साफ-सफाई में जुटे 79 पर्यावरण मित्र-- बदरीनाथ, 30...

आईसीएसई के इंटर में सौम्या व दसवीं में स्मयन ने किया जिला टॉप–

चमोली जिले में शत प्रतिशत रहा आईसीएसई का परीक्षा परिणाम, सौम्या और स्मयन बने जिला टॉपर-- चमोली, 30...

“प्रतिष्ठा और उधारी बनी मौत की वजह”चमोली पुलिस ने एक महीने पुराने “ब्लाइंडमर्डर” का किया सनसनीखेज खुलासा–

आरोपी गिरफ्तार, कर्णप्रयाग में मीडिया से वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने हत्यांकांड का किया खुलासा...

हक की लड़ाई: पुरानी पेंशन के लिए चमोली में हुंकार, एक मई को पौड़ी कमिश्नरी घेराव की रणनीति तैयार–

गोपेश्वर में कार्मिकों की बैठक में एकजुटता का परिचय देने का किया गया आह्वान, कहा लड़ते रहेंगे हक की...

आस्था: बदरीनाथ धाम के दर्शनों को पहुंचे सूफी गायक कैलाश खैर–

मंदिर समिति ने किया कैलाश खैर का स्वागत, मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने कैलाश खैर के साथ ​खिंचवाई...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार ने की सीएम हेल्पलाइन 1905 पर मिली ​शिकायतों की समीक्षा–

लंबित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश, साप्ताहिक समीक्षा होगी...
error: Content is protected !!