पर्यटन ग्राम रामणी में श्री नंदादेवी पर्यटन विकास मेला हुआ रंगारंग आगाज, विधायक ने की एक लाख देने की घोषणा–
नंदानगर: विकास खंड के सुदूर क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत रामणी में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय श्री नंदादेवी पर्यटन विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।
स्कूली छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दल की महिलाओं ने लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर नंदाभक्त भी खूब झूमे। रात को मेला मंच पर मां नंदा के जागरों का गायन होगा। बृहस्पतिवार को मेले का विधिवत शुभारंभ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया। विधायक ने मेला आयोजन के लिए एक लाख रुपये अपनी निधि से देने की घोषणा की। मेला मंच में महिला मंगल दल रामणी की महिलाओं ने मां नंदा के मनमोहक जागरों की प्रस्तुतियां दी।
स्कूली छात्र-छात्राओं ने मां नंदा के विभिन्न गीतों की प्रस्तुतियां दी। मेले में नंदा मंदिर समिति कुरुड़ के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह, राकेश रावत, देव सिंह नेगी, आचार्य शंभू प्रसाद पांडे, दौलत सिंह, मोहन सिंह के साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।


