आस्था: जै जै बोला जै भगोती नंदा, नंदा ऊंचा कैलाशे की जय-

by | Sep 21, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

पर्यटन ग्राम रामणी में श्री नंदादेवी पर्यटन विकास मेला हुआ रंगारंग आगाज, विधायक ने की एक लाख देने की घोषणा–

नंदानगर: विकास खंड के सुदूर क्षेत्र में ​स्थित ग्राम पंचायत रामणी में बृहस्पतिवार से तीन दिवसीय श्री नंदादेवी पर्यटन विकास मेले का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ आगाज हुआ। इस दौरान वि​भिन्न सांस्कृतिक टीमों ने अपनी प्रस्तुतियां दी।

स्कूली छात्र-छात्राओं और महिला मंगल दल की महिलाओं ने लोक गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर नंदाभक्त भी खूब झूमे। रात को मेला मंच पर मां नंदा के जागरों का गायन होगा। बृहस्पतिवार को मेले का वि​धिवत शुभारंभ थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने किया। विधायक ने मेला आयोजन के लिए एक लाख रुपये अपनी नि​धि से देने की घोषणा की। मेला मंच में महिला मंगल दल रामणी की महिलाओं ने मां नंदा के मनमोहक जागरों की प्रस्तुतियां दी।

स्कूली छात्र-छात्राओं ने मां नंदा के वि​भिन्न गीतों की प्रस्तुतियां दी। मेले में नंदा मंदिर समिति कुरुड़ के अध्यक्ष सुखवीर रौतेला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख कर्ण सिंह, राकेश रावत, देव सिंह नेगी, आचार्य शंभू प्रसाद पांडे, दौलत सिंह, मोहन सिंह के साथ ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!