चमोली: अवैध शराब और स्मैक की खरीद फरोख्त पर चमोली पुलिस हुई सख्त–

by | Sep 22, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

अवैध रुप से ले जायी जा रही अग्रेजी शराब की पेटियों के साथ एक व्य​क्ति को किया गिरफ्तार, कार भी की सीज–

चमोली: पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी पर लगाम लगाने में जुटी चमोली पुलिस अभी तक कई शराब तस्करों के मंसूबों को नाकाम कर चुकी है। इसी क्रम में अवैध रूप से परिवहन कर ले जायी जा रही पांच पेटी अंग्रेजी शराब के साथ कोतवाली चमोली पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब ले जा रहे वाहन को भी सीज कर दिया गया है।

चमोली जनपद की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक रेखा यादव द्वारा जनपद में सभी थाना प्रभारियों को मादक पदार्थों/नशे का अवैध व्यापार करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए कड़ी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। शुक्रवार को कोतवाली चमोली पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान क्षेत्रपाल के पास से वाहन संख्या UK-11- 2217 अल्टो कार में विक्रम प्रसाद, निवासी नंदानगर से पांच पेटी मेकडाउल अंग्रेजी शराब के बरामद किया।

अ​भियुक्त को मौके पर ही गिरफ्तार कर दिया गया है। अ​भियुक्त के विरुद्ध धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर परिवहन में प्रयुक्त वाहन को भी सीज़ कर दिया गया है। पुलिस टीम में अ.उ.नि. देवेंद्र यादव, कांस्टेबल देवेंद्र बुटोला और कांस्टेबल बनवीर आदि मौजूद रहे।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!