हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

by | Jun 12, 2026 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान–

नंदानगर, 12 जून 2026: राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान संकाय की स्वीकृति की मांग को लेकर घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीणों का आंदोलन शुक्रवार को 19वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीण नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना देकर शासन और शिक्षा विभाग का ध्यान अपनी लंबे समय से लंबित मांग की ओर आकर्षित कर रहे हैं।

धरने पर बैठे ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय की पढ़ाई के लिए कई किलोमीटर दूर अन्य गांवों और कस्बों का रुख करना पड़ रहा है। इससे विद्यार्थियों को समय, आर्थिक संसाधनों और आवागमन संबंधी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई छात्र-छात्राएं दूरी और सुविधाओं के अभाव में विज्ञान शिक्षा से वंचित भी रह जाते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि विज्ञान संकाय की स्थापना की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इस संबंध में कई बार जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभागों को ज्ञापन भी सौंपे गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र के विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ा विषय है और शासन को इस न्यायोचित मांग पर शीघ्र निर्णय लेना चाहिए।

धरनास्थल पर वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी एक सूत्रीय मांग पूरी नहीं हो जाती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांग की अनदेखी होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। पूर्व प्रमुख करण सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद भी ग्रामीणों की यह न्यायोचित मांग पूरी नहींं हो पा रही है। सरकार को इस पर जल्द आदेश जारी कर राजकीय इंटर कॉलेज चौनघाट में विज्ञान वर्ग की स्वीकृति दे देनी चाहिए। धरने पर भाजपा पदा​धिकारी व कार्यकर्ता भी बैठे। इनमें भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ​खिलाफ सिंह नेगी, मंडल अध्यक्ष कृपाल सिंह बिष्ट, विधायक प्रतिनि​धि देव सिंह नेगी, मोहन सिंह आदि शामिल रहे।

धरने में पीटीए अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पूर्व एसएमसी अध्यक्ष सोहन सिंह नेगी, कुंवर राम, प्रताप सिंह नेगी, हिम्मत सिंह, मोहन सिंह नेगी तथा रामणी गांव के करण सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!