राहत: अब जल्द सड़क से जुड़ेगा लस्या पट्टी का धनकुराली गांव–

by | Sep 25, 2023 | रूद्रप्रयाग, सड़क | 0 comments

84 लाख रुपये की लागत से होगी ढाई किलोमीटर सड़क तैयार, मीलों पैदल चलकर गांव पहुंचते थे ग्रामीण–

रुद्रप्रयाग: जखोली ब्लॉक के लस्या पट्टी क्षेत्रांतर्गत धनकुराली गांव जल्द ही सड़क से जुड़ जाएगा। गांव के लिए 84 लाख रुपये की लागत से ढाई किलोमीटर सड़क निर्मित होगी। सड़क निर्माण का ​शिलान्यास और भूमि पूजन रुद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी और जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने वि​धि विधान से किया। इस दौरान उत्साही ग्रामीणों ने जनप्रतिनि​धियों का ढोल नगाड़ों और फूल मालाओं से स्वागत किया।

सड़क का निर्माण राज्य योजना के अंतर्गत किया जाएगा। भूमि पूजन कार्यक्रम के दौरान ग्राम प्रधान धूम सिंह राणा ने विधायक भरत सिंह चौधरी व सरकार का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की लंबे समय से की जा रही सड़क की मांग आज पूरी होती दिखाई दे रही है। यह गांव के लिए सबसे बढी सौगात है।

विधायक भरत सिंह चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यह ग्रामीणों के संघर्ष की जीत है। उन्होंने ग्रामीणों को सड़क की बधाई दी। कहा कि सड़क निर्माण में भले ही देरी हुई है, लेकिन अब सड़क गांव तक पहुंच जाएगी। कहा कि वन भूमि हस्तांतरण प्रक्रिया पर अ​धिक समय लगने से सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह ने कहा कि सरकार बेहतर कार्य कर रही है।

सुदूरवर्ती गांव तक सड़क पहुंच रही हैं। सड़क निर्माण से क्षेत्र और गांवों का विकास होगा। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री भारत भूषण भट्ट, प्रधान संजय राणा, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूपेंद्र भंडारी, मेहरवान सिंह रावत, भगवान सिंह, प्रदीप पंवार, आशीष काला, संजपाल नेगी, सोहन रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...

तैयारी: चमोली की तीनों विधानसभा सीटों पर पूरे दमखम से चुनाव लड़ेगा उक्रांद–

संगठन मजबूती और चुनावी रणनीति पर हुई चर्चा, प्रत्याशियों के नामों का पैनल केंद्रीय कार्यकारिणी को...
error: Content is protected !!