महोत्सव: बदरीनाथ धाम में मंगलवार से दो दिनों तक रहेगी बदरीश पंचायत महोत्सव की धूम–

by | Sep 25, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी समेत कई लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र, छह विभूतियों को दिया जाएगा श्री बदरीनाथ सम्मान–

बदरीनाथ: नगर पंचायत बदरीनाथ की ओर से बदरीनाथ धाम में दो दिवसीय बदरीश पंचायत महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। मंगलवार को अपराह्न दो बजे से वि​धिवत रुप से महोत्सव का शुभारंभ हो जाएगा। यह आयोजन 26 व 27 सितंबर को आयोजित होगा। आयोजन में लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और बधाणी संस्था के कलाकारों की ओर से वि​भिन्न सांस्कृतिक और भजन संध्या की प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

नगर पंचायत कार्यालय के समीप एराइवल प्लाजा में आयोजित महोत्सव में सबसे पहले स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत एमटीवी माणा पास से बदरीनाथ तक कार्यक्रम आयोजित होगा। इसके बाद विद्यालयी छात्रों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शाम छह बजे से बधाणी संस्था थराली की ओर से पर्यटन विकास हेतु सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और रात आठ बजे से गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी भजन संध्या का आयोजन होगा।

27 को स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के तहत गोष्ठी, एमटीवी माणा पास कार्यक्रम समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम होगा। इसी दिन बामणी व माणा गांव के ग्रामीणों की सांस्कृकि प्रस्तुतियां व लोकगायक रोहित चौहान एवं पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

नगर पंचायत के अ​धिशासी अ​धिकारी सुनील पुरोहित ने बताया कि महोत्सव में बदरीनाथ के रावल ईश्वर प्रसाद नंबूदरी, पूर्व धर्मा​धिकारी भुवन चंद्र उनियाल, खाकचैक के महंत बालक योगेश्वर दास, नक्षत्र वेद्यशाला देवप्रयाग के आचार्य भाष्कर जोशी, पांडुकेश्वर के गोविंद सिंह पंवार, पूर्व महिला मंगल दल अध्यक्ष माणा माहेश्वरी परमार को श्री बदरीनाथ सम्मान दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!