आक्रोश: नई पेंशन के शासनादेश की प्रतियों को बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल में किया विसर्जित–

by | Oct 1, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर बस स्टैंड पर शासनादेश की प्रतियों को जलाकर जताया ​शिक्षक-कर्मचारियों ने विरोध–

गोपेश्वर: नई पेंशन योजना के विरोध में कर्मचारियों ने रविवार को एक अक्टूबर को काला दिवस के रूप में मनाया। कर्मचारियों ने बदरीनाथ के ब्रह्मकपाल में नई पेंशन योजना के शासनादेश की प्रतियों को वि​धि विधान से विसर्जित किया। गोपेश्वर बस स्टेंड पर भी बड़ी संख्या में ​शिक्षक व कर्मचारी एकत्रित हुए और शासनादेश की प्रतियां आग के हवाले की गई।

राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पीएस फरस्वाण के नेतृत्व में कई कर्मचारी रविवार को बदरीनाथ धाम पहुंचे। जहां उन्होंने नई पेंशन योजना के शासनादेश की प्रतियों को ब्रह्मकपाल में विसर्जित किया। साथ ही बदरीनाथ मंदिर में जाकर सरकार की सदबुद्धि के लिए प्रार्थना की। पीएस फरस्वाण ने बताया कि एक अक्तूबर को ही राज्य सरकार ने पुरानी पेंशन योजना को बंद कर नई पेंशन योजना लागू कर दी थी।

जिसके तहत हर साल एक अक्तूबर को कर्मचारी काला दिवस मनाते हैं। शाम करीब छह बजे सभी कर्मचारी गोपेश्वर बस स्टैंड पर एकत्रित हुए और शासनोदश की प्रतियों को जलाते हुए पुरानी पेंशन बहाली के लिए नारेबाजी की। वहीं कर्मचारियों ने रात आठ से नौ बजे तक अपने घरों की लाइट बंद की और काले कपड़े पहनकर विरोध जताया।

इस दौरान जिला संरक्षक डाॅ. बीएमएस रावत, जिला सचिव डीएस नेगी, जिला महिला मोर्चा की संरक्षक लक्ष्मी नेगी, मंजू पुरोहित, जिला महिला अध्यक्ष सीमा पुंडीर, नरेंद्र रावत, जिला उपाध्यक्ष अनीता सती, अनीता बिष्ट, जिला संगठन सचिव धनी आगरी सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!