चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में एबीवीपी और एनएसयूआई के छात्रों का आंदोलन शुरू–

by | Oct 3, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

महाविद्यालय की कई मांगें उठाई, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने शुरू किया क्रमिक अनशन तो एनएसयूआई ने फूंका पुतला–

गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को कॉलेज की वि​भिन्न समस्याओं के समाधान के लिए धरना प्रदर्शन किया। एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर कॉलेज गेट पर श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति का पुतला फूंका।

मंगलवार को एनएसयूआई के छात्रों ने कॉलेज गेट पर विवि के कुलपति व परीक्षा नियंत्रक का पुतला फूंका। छात्रों ने प्राचार्य का घेराव करने के बाद महाविद्यालय में तालाबंदी कर दी। उनका कहना है कि विवि की ओर से परीक्षा देने के बावजूद छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखाया गया है। परीक्षा परिणाम देर से घोषित होने से छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में समय पर प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। आधे-अधूरे परीक्षाफल से छात्र-छात्राएं परेशान हैं।

इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी, महासचिव नितिन नेगी, अनंत पाल, किशन सिंह, नितिन नेगी, सुधांशू, डाॅली पंवार, स्वेता, दीक्षा, मानसी, कल्पना, सोनी, प्रतिक्षा आदि मौजूद रहे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र-छात्राओं ने भी परीक्षा परिणाम में त्रुटियों सहित नौ सूत्री मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया है। जिसमें जिला संयोजक अजय भंडारी, नगर मंत्री प्रतीक भट्ट, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष पवनेश रावत, मयंक, आयुष, नेहा, रोहित, दीपक, धीरज के साथ ही कई छात्र-छात्राएं शामिल रहे। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन के ​खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी की।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!