लापरवाही: शराब की पेटियों से भरी टाटा सूमो हुई दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत–

by | Oct 7, 2023 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

चमोली में पुलिस और आबकारी विभाग की सख्ती के बावजूद भी नहीं रुक रही अवैध शराब की तस्करी–

जोशीमठ: जोशीमठ विकासखंड के उर्गम क्षेत्र में अवैध शराब से भरी टाटा सूमों 30 मीटर खाई में गिरकर अरोसी भर्की मोटर मार्ग पर अटक गई। इस वाहन चालक की मौत हो गई जबकि दो युवक घायल बताए गए हैं।

बताया गया कि रात्रि को लगभग दो बजे टाटा सूमों दुर्घटना की सूचना पुलिस को मिली। पुलिस एसडीआरएफ रेस्क्यू के लिए मौके पर पहुंची तो यहां पर एक व्यक्ति का शव दुर्घटनाग्रस्त वाहन के नीचे दबा मिला। रेस्क्यू टीम ने वाहन में दबे शव को निकाला। मृतक की पहचान टाटा सूमों चालक रितेश चौहान पुत्र दिगबर चौहान उम्र 28 निवासी चांई जोशीमठ हुई है। बताया गया कि इस दुर्घटनाग्रस्त वाहन में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां मौजूद थी दुर्घटना के दौरान शराब की बोतलें भी दुर्घटना स्थल पर बिखरी हुई थी।

रेस्क्यू टीम ने वाहन को सड़क से किनारे लगाने का प्रयास किया तो इस दौरान वाहन लुढक कर कल्पगंगा में गिर गया। वाहन के अंदर बची शराब की पेटियां भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया गया कि दुर्घटना के बाद जयदीप बिष्ट व विक्रम सिंह दो युवक भी घायल हुए हैं। जो जोशीमठ शराब के ठेके में कार्य करने वाले बताए गए हैं। हालांकि ये युवक श्रीनगर उपचार के लिए भर्ती हैं।

इधर, वाहन दुर्घटना के बाद अरोसी भर्की उर्गम मोटर मार्ग पर अटकने व बाद में नदी में गिरने के साथ वाहन में दो लोगों के घटना के बाद से ही लापता होने पर गुस्साए लोगों ने जोशीमठ कोतवाली का घेराव किया। लोगों ने दुर्घटना को संदिग्ध बताते हुए कहा कि आखिर अगर वाहन में दो लोग घायल हुए थे तो उन्हें कौन चिकित्सालय लाया तथा वे घटना के बाद भूमिगत क्यों हुए हैं इससे मामले में संदिग्धता नजर आती है।

जोशीमठ कोतवाली प्रभारी से वार्ता के बाद लोग शांत हुए । पुलिस ने भी मामले में निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया। बताया कि जिन दो लोगों को घायल बताया जा रहा है वे सुबह शराब के ठेके में देखे गए हैं। ऐसे में इस दुर्घटना को लेकर संदेह है। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष चंडी प्रसाद बहुगुणा के नेतृत्व में टैक्सी चालकों व व्यापारियों ने थाना जोशीमठ का घेराव कर मामले में निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Latest News

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...

बनाला परियोजना का पाइप फटा, टरवाइन और जनरेटर में घुसा पानी व मलबा–

पानी के रिसाव की सूचना पर प्रशासन ने दिखाई तत्परता, मार्ग तत्काल सुचारू-- गोपेश्वर, 29 सितंबर 2029:...

चमोली में छात्रसंघ चुनाव: गोपेश्वर में एनएसयूआई की बंपर जीत–

ज्योतिर्मठ में एबीवीपी, पोखरी में आर्यन और नंदानगर में एनएसयूआई ने लहराया परचम-- गोपेश्वर, 30 सितंबर...

चमोली: जनता मिलन में सुनी गईं 30 शिकायतें, मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश-

सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा कर लंबित प्रकरणों के समयबद्ध निस्तारण के निर्देश- गोपेश्वर, 29 सितंबर...

चमोली: सीवरेज, सेप्टेज एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी बनाने के निर्देश–

एसटीपी की नियमित निगरानी और ठोस अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण के निर्देश-- गोपेश्वर, 28 सितंबर 2026:...

चमोली: सेवा संकल्प अभियान के तहत कर्णप्रयाग शिविर में 484 लोगों ने किया प्रतिभाग–

56 दिव्यांगजनों के बनाए गए दिव्यांग प्रमाण पत्र-- कर्णप्रयाग, 28 सितंबर 2026: सेवा संकल्प अभियान के...

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...
error: Content is protected !!