आक्रोश: राजकीय इंटर कॉलेज पांडुकेश्वर में ​शिक्षकों की तैनाती के लिए सड़क पर उतरी महिलाएं–

by | Oct 9, 2023 | आंदोलन, चमोली, शिक्षा | 0 comments

हाथों में नारे लिखी त​ख्तियां लेकर बदरीनाथ हाईवे पर किया प्रदर्शन, ​आक्रो​शित महिलाओं ने आंदोलन तेज करने का किया एलान–

जोशीमठ: राजकीय इंटर कॉलेज पांडुकेश्वर पिछले लंबे समय से ​शिक्षकों की कमी से जूझ रहा है। सोमवार को ​विद्यालय में ​शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर स्थानीय महिलाएं सड़क पर उतरी। हाथों में नारे लिखी त​ख्तियां लेकर पांडुकेश्वर की महिलाओं ने जुलूस प्रदर्शन कर आक्रोश जताया। उन्होंने शिक्षा विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि भारत चीन सीमा का अंतिम इंटर कालेज में लंबे समय से अध्यापकों और प्रवक्ताओं के कई पद खाली हैं, जिसके चलते ​शिक्षण कार्य बुरी तरह से प्राभावित हो रहा है।

और यहां अध्ययनरत छात्र छात्राएं अपने को ठगा सा महसूस कर रहें हैं। लंबे समय से विद्यालय में रसायन विज्ञान, अंग्रेजी, गणित, हिंदी, सामाजिक विषय सहित अन्य विषय के अध्यापक और प्रवक्ताओं के पद खाली चल रहे हैं। कई बार शासन प्रशासन से लिखित और मौखिक शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। यहां से अध्यापकों और प्रवक्ताओं के स्थानांतरण तो हो रहा पर उनकी जगह कोई अध्यापक और प्रवक्ता नही आ रहे हैं।

जो भी आ रहे हैं पेनिशमेंट वाले आ रहे हैं। जिससे विद्यालय में शिक्षण कार्य चौपट हो गया है। यहां पर अध्ययनरत छात्र छात्राएं ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इन्होंने कहा अगर शीघ्र ​शिक्षकों की तैनाती नहीं हुई तो उग्र आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान बबीता देवी, रामनारायण भण्डारी, कौशल भण्डारी, पिंकी नैनवाल, आरती पंवार, सुनीता जोशी रीता, जय श्री भट्ट, सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!