चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर की वि​भिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई के तीन छात्रों ने शुरू किया आमरण अनशन–

by | Oct 9, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

तीन अक्तूबर से महाविद्यालय परिसर में क्रमिक अनशन पर बैठे थे छात्र, एबीवीपी के कार्यकर्ताओं का भी अनशन जारी–

गोपेश्वर: अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई सम​र्थित छात्रों ने राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर के परिसर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। तीन अक्टूबर से छात्र क्रमिक अनशन पर बैठे थे। छात्र किशन सिंह बर्त्वाल, भूपेंद्र सिंह बुटोला और सौरभ ने सोमवार से भूख हड़ताल शुरू कर दी है।

छात्रों का कहना है कि विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से परीक्षा देने के बावजूद कई छात्र-छात्राओं को अनुपस्थित दिखाया गया है। परीक्षा परिणाम देर से घोषित होने से छात्र-छात्राओं को अगली कक्षाओं में समय पर प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं। आधे-अधूरे परीक्षाफल से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। विवि का कैंपस घोषित होने के बावजूद गोपेश्वर महाविद्यालय में कैंपस की कोई भी गतिविधि संचालित नहीं हो रही है।

इस मौके पर विश्वविद्यालय प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह, छात्र संघ अध्यक्ष अंशुल भंडारी, महासचिव नितिन नेगी, अनंतपाल, नितिन नेगी, सुधांशु, डॉली आदि मौजूद रहे। महाविद्यालय परिसर में ही अखिल भारती विद्यार्थी परिषद के छात्र भी क्रमिक अनशन पर बैठे हैं।

धरना देने वालों में एबीवीपी के अजय भंडारी, प्रीतक भट्ट, मयंक, दीपक बिष्ट, कपिल पंवार, धीरज राणा, अंजली राजपूत, नेहा रावत, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के निजी सलाहकार दलवीर सिंह दानू सोमवार को आंदोलनरत छात्रों के पास पहुंचे। उन्होंने दोनों संगठनों को एक ही जगह पर बैठने का आग्रह किया, जिस पर छात्र संगठन सहमत नहीं हुए।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!