चमोली: गोपेश्वर में राज्यस्तरीय बाल विज्ञान महोत्सव में बाल वैज्ञानिकों ने किया अपनी प्रतिभाओं का प्रदर्शन–

by | Oct 10, 2023 | चमोली, रचनात्मक, शिक्षा | 0 comments

महोत्सव में छाए रहे पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग के बाल वैज्ञानिक–

गोपेश्वर। यूकॉस्ट की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय द्वितीय सीमांत पर्वतीय जनपद बाल विज्ञान महोत्सव का वि​भिन्न प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न हो गया है। महोत्सव में हुई प्रतियोगिताओं में पिथौरागढ़, बागेश्वर, चंपावत और चमोली के बाल वैज्ञानिक छाए रहे। महोत्सव का समापन मुख्य विकास अ​धिकारी डाॅ. ललित नारायण मिश्र ने किया। उन्होंने अव्वल बाल वैज्ञानिकों को प्रश​स्ति पत्र व मोमेंटो भेंट किए। महोत्सव में आयोजित जूनियर वर्ग की पोस्टर प्रदर्शनी में होली विसडम स्कूल मानेश्वर, चंपावत की देविना कन्याल प्रथम, राउमावि अठाली, उत्तरकाशी के अभिषेक द्वितीय व राउमावि भनार, बागेश्वर की प्रिया कोरंगा तृतीय स्थान पर रही। नाटक (पर्यावरण संरक्षण जागरुकता) में राउमावि विण, पिथौरागढ़, राइंका कपकोट, बागेश्वर व यूसीएसएस चंपावत, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में पीपीएस गोपेश्वर, उमावि पंतक्वैराली, बागेश्वर व राइंका चिन्यालीसौड़, उत्तरकाशी, कविता पाठ (हिंदी व स्थानीय भाषा) में जूहा स्कूल कमतोली, पिथौरागढ़ की निशा भट्ट, राउप्रावि वल्ली, चमोली के अंकुश और राइंका तिलकनगर रुद्रप्रयाग के तरुण कंडारी, कविता पाठ (अंग्रेजी) में विद्या सागर इंटर कॉलेज डीडीहाट, पिथौरागढ़ के रिषभ कफालिया, होली विसडम स्कूल लोहाघाट, चंपावत के निषिता सिंह व राइंका कनखुल, चमोली की साक्षी,

इसी प्रकार सीनियर वर्ग की पोस्टर प्रतियोगिता (स्थानीय पारंपरिक ज्ञान प्रणाली) में राबाइंका उत्तरकाशी की अक्षिता, राइंका थालाबैड़, चमोली की मोनिका व अनूप नेगी मेमोरियल गुलाबराय, रुद्रप्रयाग के राधे चौधरी, नाटक में राइंका सनेती, बागेश्वर, राबाइंका ऐंचोली, पिथौरागढ़ व राजकी कन्या उमावि नैग्वाड़ चमोली, विज्ञान प्रश्नोत्तरी में आनंदी एकेडमी बागेश्वर के चंद्रप्रकाश, मनमोहन जोशी व कामाख्या उपाध्याय, पीपीएस गोपेश्वर, चमोली की रिपिता नेगी, जान्हवी किमोठी तथा रिपिता पंत, उद्यन इंटरनेशनल स्कूल चंपावत के चंद्रमोली पांडेय, युवराज पांडेय व गार्गी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

कविता पाठ (हिंदी) में राइंका मानले पिथौरागढ़ की ज्योति, राउमावि थड़ियार, उत्तरकाशी की रंजिता तथा राइंका बागेश्वर के राहुल जोशी तथा कविता पाठ (अंग्रेजी) में राइंका माणा घिंघराण, चमोली के रम्शा आफरीन, जीजीआईसी ऐंचोली, पिथौरागढ़ की आशु कुमारी व राइंका गर्खा, पिथौरागढ़ के सुजल ऐरी क्रमश: प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

महोत्सव का समापन सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने किया। इस मौके पर यूकॉस्ट के महानिशेक दुर्गेश पंत, एडीएम सीईओ कुलदीप गैरोला, नोडल अधिकारी आशुतोष मिश्रा, जिला ​शिक्षा अ​धिकारी बेसिक धर्मेंद्र सिंह रावत, संयोजक प्रधानाचार्य केवी सिंह, जनपद समन्वयक रुद्रप्रयाग महावीर रावत, ब्लॉक समन्वयक अगस्त्यमुनी कुसुम भट्ट के साथ ही विभिन्न जनपदों के संयोजक मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!