चमोली: जो बोले सो निहाल के जयकारों के साथ शीतकाल के लिए बंद हुए हेमकुंड साहिब के कपाट–

by | Oct 11, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

बैंड की मधुर धुन और पंच प्यारों की अगुवाई में हुए कपाट बंद, 2500 श्रद्धालु कपाट बंद हाेने पर पहुंचे हेमकुंड साहिब–

जोशीमठ: सात ​शिखरों के ​स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब के कपाट बुधवार को विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। दोपहर में साढ़े बारह बजे अंतिम अरदास पढ़ी जाने के बाद गुरुद्वारे से पवित्र गुरुग्रंथ साहिब को पंचप्यारों की अगुवाई में सुखासन में स्थापित किया। इसके बाद बैंड धुनों के साथ अपराह्न डेढ़ बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद हुए।

कपाट बंद होने के मौके पर करीब 2500 तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब पहुंचे हुए थे। तीर्थयात्रियों के जो बोले सो निहाल के जयकारे से हेमकुंड साहिब गुंजायमान हो उठा। इस वर्ष दो लाख 4 हजार तीर्थयात्रियों ने हेमकुंड साहिब में मत्था टेका।

सुबह करीब छह बजे से ही घांघरिया से संगतों ने हेमकुंड साहिब के ​लिए प्रस्थान किया। सुबह ठीक दस बजे सुखमणि साहिब का पाठ शुरू हुआ। ज्ञानी कुलवंत सिंह की अगुवाई में करीब सुखमणि पाठी में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया। दोपहर में 12 बजकर 10 मिनट पर मुख्य ग्रंथी भाई मिलाप सिंह द्वारा अरदास की गई। इसके बाद रागी जत्था भाई गुरुप्रीत सिंह, प्रताप सिंह व साथियों द्वारा गुरुवाणी कीर्तन कर वहां मौजूद श्रद्धालुओं को निहाल कर दिया।

गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष 262352 तीर्थयात्रियों ने यात्रा के लिए पंजीकरण करवाया था, जिसमें से 2 लाख 4 हजार तीर्थयात्री हेमकुंड साहिब में मत्था टेकने पहुंचे। इस मौके पर गोविंदघाट गुरुद्वारे के वरिष्ठ प्रबंधक सरदार सेवा सिंह भी मौजूद रहे।

Latest News

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...
error: Content is protected !!