चमोली: जनपदस्तरीय संस्कृत प्रतियोगिता का हुआ रंगारंग आगाज, छात्राओं ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां–

by | Oct 11, 2023 | चमोली, शिक्षा, संस्कृति | 0 comments

महोत्सव में चमोली के मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी ने लिया संकल्प, एक साल में संस्कृत बोलना और लिखना सीखूंगा–

गोपेश्वर: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गोपेश्वर के प्रांगण में वैदिक मंगलाचरण के बीच जनपद स्तरीय दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता शुरू हो गई है। इस दौरान वि​भिन्न विद्यालयों की टीमों ने एक के बाद एक मनमोहक प्रतियोगी कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी। छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने खूब तालियां बटोरी। प्रतियोगिता में संस्कृत नृत्य, संस्कृत समूहगान, संस्कृत नाटक, संस्कृत वाद-विवाद, संस्कृतवाद आशुभाषण और श्लोकोच्चारण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य ​शिक्षा अ​धिकारी कुलदीप गैरोला ने किया।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि उन्होंने संकल्प लिया है कि वे एक साल के भीतर संस्कृत भाषा बोलना और लिखना सीखेंगे। उन्होंने संस्कृत में कई श्लोक भी बोले और उनका अर्थ भी छात्र-छात्राओं को बताया। कहा कि जनपद के विद्यालयों में संस्कृत प्रतियोगिता की तर्ज पर वैदिक खानपान प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कहा कि सनातन संस्कृति में शांति का संदेश छिपा है। जिला शिक्षा अधिकारी धर्म सिंह रावत ने कहा कि संस्कृत भाषा पर वैज्ञानिक शोध कर रहे हैं। यह हमारी प्राचीन भाषा है।

प्रतियोगिता में थराली, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, नंदानगर, पोखरी, नारायणबगड़, जोशीमठ और दशोली विकास खंड के छात्र-छात्राओं ने संस्कृत की छह प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग किया। इस मौके पर संयोजक केशव प्रसाद बिजल्वाण, संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जनार्दन प्रसाद नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद भारद्वाज, पूर्व संयोजक ऋषि बहुगुणा, संस्कृत प्रवक्ता त्रिलोचन त्रिपाठी, शर्मिला डिमरी आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता के परिणाम बृहस्पतिवार को घोषित होंगे।

Latest News

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...

चमोली: 200 मुर्गियों से बदली तकदीर, सल्ला-रेतोली गांव की सुमन बनीं आत्मनिर्भरता की मिसाल–

रीप परियोजना के सहयोग से खड़ा किया सफल उद्यम, 200 मुर्गियों से हर माह 18 हजार रुपये तक की आय...

रुद्रप्रयाग: नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध–

रुद्रप्रयाग:नगरासू के दमदमा साहिब गुरुद्वारे से उतरे निहंग, चार दिन बाद खत्म हुआ गतिरोध-- पंजाब से...

घूनी, रामणी और पडेरगांव के ग्रामीण हुए एकजुट, अब आमरण अनशन की तैयारी–

तहसील प्रशासन को सौंपा अल्टीमेटम, कहा 30 जून तक नहीं मानी मांग तो एक जुलाई से शुरू कर देंगे अनशन...
error: Content is protected !!