चमोली: दो दिवसीय संस्कृत प्रतियोगिता रंगारंग सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के साथ संपन्न–

by | Oct 12, 2023 | चमोली, रचनात्मक, संस्कृति | 0 comments

जनपद के सभी नौ ब्लॉक के विद्यालयों की टीमों ने दी एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां, अव्वल टीमें हरिद्वार में दिखाएंगी प्रतिभाएं–

गोपेश्वर: दो दिनों तक राजकीय बालिका इंटर कॉलेज का प्रांगण सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजता रहा। वि​भिन्न विद्यालयों से पहुंची टीमों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम की शानदार प्रस्तुतियां दी। चमोली जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत ने प्रतियोगिता का समापन कर अव्वल टीमों को पुरस्कार वितरित किया।

प्रतियोगिता के संस्कृत नाटक के वरिष्ठ व कनिष्ठ वर्ग में श्री बदरीनाथ वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय जोशीमठ-हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल ने प्रथम, राबाइंका गौचर-जीजीआईसी गोपेश्वर ने द्वितीय व राबाइंका नारायणबगड़-विद्या मंदिर देवाल की टीम ने तृतीय स्थान पाया। संस्कृत समूहगान में राइंका कर्णप्रयाग-सुबोध प्रेमविद्या मंदिर गोपेश्वर ने प्रथम, संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ-राजकीय कन्या विद्यालय नैग्वाड़ ने द्वितीय व राबाइंका गौचर-राबाइंका नारायणबगड़ की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

संस्कृत समूह नृत्य में राबाइंका गोपेश्वर-राबाइंका नारायणबगड़ ने प्रथम, राबाइंका नारायणबगड़-राजकीय कन्या विद्यालय नैग्वाड़ ने द्वितीय व राइंका सिमली-गुरुकुल विद्या निकेतन गैरसैंण, संस्कृत वाद-विवाद में संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ-सरस्वती विद्या मंदिर देवाल, संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ-जीआईसी बैरासकुंड द्वितीय व राबाइंका गोपेश्वर-कन्या विद्यालय नैग्वाड़ तृतीय, संस्कृत आशुभाषण में संस्कृत महाविद्यालय जोशीमठ-हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल, वेद वेदांग संस्कृत विद्यालय-जीजीआईसी गौचर व जीआईसी साबरीसैंण-जीआईसी बैरासकुंड की टीमें क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे।

श्लोकोच्चारण में राइंका नैनीसैण-जीआईसी बैरासकुंड, संस्कृत विद्यालय जोशीमठ-श्री बदरीनाथ वेद वंदांग संस्कृत विद्यालय जोशीमठ व स्नातकोत्तर महाविद्यालय कर्णप्रयाग-जीआईसी मेलखेत क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहे। जिला समन्वयक केशव बिजल्वाण ने बताया कि अब्बल प्रतिभागी राज्यस्तर पर प्रतिभाग करेंगे। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक केशव प्रसाद बिजल्वाण, प्रधानाचार्य ललित मोहन, संस्कृत महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जनार्दन प्रसाद नौटियाल, लक्ष्मी प्रसाद भारद्वाज, दिनेश अंथ्वाल, संस्कृत प्रवक्ता त्रिलोचन त्रिपाठी, शर्मिला डिमरी आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!