आस्था: एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने पारिवारिक सदस्यों के साथ किए बदरीनाथ धाम के दर्शन–

by | Oct 14, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल का मंदिर समिति के अ​धिकारियों ने किया स्वागत–

बदरीनाथ: भारतीय वायु सेना के एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और पूजा अर्चना की। उनके साथ पारिवारिक सदस्य और वायुसेना के अधिकारी भी मौजूद थे। उनके साथ वायुसेना के वरिष्ठ अ​धिकारी भी दर्शनों को बदरीनाथ धाम पहुंचे हैं। एयर चीफ मार्शल सुबह आठ बजे आर्मी हेलीपेड बदरीनाथ पहुंचे।

सुबह साढ़े आठ बजे उन्होंने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए। करीब पंद्रह मिनट तक बदरीनाथ धाम परिसर में रहने के बाद एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के वीआईपी कक्ष में पहुंचे।

यहां मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने उन्हें भगवान बदरीनाथ का अंगवस्त्र और तुलसी माला भेंट की। बदरीनाथ के प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी ने एयर चीफ मार्शल को भगवान का प्रसाद भेंट किया।

error: Content is protected !!