चमोली: स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़े बच्चों से लेकर अधेड़ उम्र के धावक, जोश और जुनून के साथ दौड़े–

by | Oct 16, 2023 | खेल, चमोली | 0 comments

हंस फाउंडेशन की ओर से आयोजित मैराथन दौड़ में 380 प्रतिभागियों ने किया प्रतिभाग–

गोपेश्वर: हंस फाउंडेशन की संस्थापक माता मंगला के जन्माेत्सव पर सोमवार को खेल मैदान गोपेश्वर में ओपन मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन में में बच्चों से लेकर अधेड़ उम्र के धावक जोश और जुनून के साथ दौड़े और उत्साहित दिखे। इस मैराथन में 380 धावकों ने प्रतिभाग किया।

दौड़ के बालक वर्ग में पीजी कॉलेज गोपेश्वर के रोहित राणा प्रथम, दिगंबर द्वितीय और रविंद्र तृतीय स्थान पर रहे। बालिका वर्ग में नंदावैली पब्लिक स्कूल की निशा प्रथम, नैना द्वितीय और जीजीआईसी गोपेश्वर की चांदनी तृतीय स्थान पर रही। प्रथम स्थान पर आने वाले को 3100, द्वितीय को 2100 और तृतीय स्थान वाले को 1100 रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया।

इससे पूर्व विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर, मुख्य विकास अ​धिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र, पुलिस उपाधीक्षक प्रमोद शाह ने खिलाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर दौड़ का उद्घाटन किया। वहीं समापन पर नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान ने विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। आयोजक लक्ष्मण सिंह राणा, सुरेंद्र सिंह रावत, व्यापार संघ अध्यक्ष अंकोला पुरोहित, संतोष सती, तेजू रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य पुरोहित, मनोज बिष्ट के साथ ही कई लोग इस मौके पर मौजूद रहे।

Latest News

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...
error: Content is protected !!