चमोली: स्टेट यूनियन ऑफ वार्किंग जर्नलिस्ट्स तहसील इकाई थराली का हुआ शपथ ग्रहण समारोह संपन्न–

by | Oct 17, 2023 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

यूनियन के प्रान्तीय अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ–

ग्वालदम: स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट थराली इकाई का शपथ ग्रहण समारोह पर्यटन नगरी ग्वालदम के वन विश्रामगृह में संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा नई कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।सोमवार को पर्यटन नगरी ग्वालदम के वन विश्रामगृह में स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट थराली इकाई का शपथ ग्रहण समारोह आयोजन किया गया। समारोह का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने बधाण की ईष्ट देवी नंदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इस मौके पर स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट थराली इकाई के चुने गये पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि शंकर दत्त शर्मा ने अध्यक्ष रमेश जोशी, उपाध्यक्ष धन सिंह भंडारी, महामंत्री जयवीर भण्डारी,कोषाध्यक्ष गुलाब सिंह रावत व सक्रिय सदस्य नवीन चंदोला को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष थराली दीपा भारती व जिला पंचायत उपाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रावत ने नई इकाई को बधाई देते हुए पत्रकारों के कार्यों की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष शंकर दत्त शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकारों को हमेशा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए जानपक्षीय पत्रकारिता करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और दर्पण जैसा ही कार्य करना चाहिए।

प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य देवेंद्र रावत ने कहा कि पत्रकारों को एकता के साथ अपने कार्यों को संपादन करना चाहिए। जिला अध्यक्ष प्रमोद सेमवाल ने आधुनिक पत्रकारिता की बारीकियां को समझाया। इस मौके पर पी पी ए अध्यक्ष सुभाष पिमोली प्रेस क्लब थराली के अध्यक्ष राकेश सती, वरिष्ठ पत्रकार यशवंत बडियारी, जयवीर मनराल,केशर सिंह नेगी, हेमचंद मिश्रा, कुंदन परिहार, हरीश जोशी आदि शामिल रहे। पीपीए अध्यक्ष सुभाष पिमोली की अध्यक्षता में हुए इस शपथ ग्रहण समारोह का संचालन रमेश थपलियाल ने किया।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!