तमिलनाडू के भक्तों ने शिव मंदिर में जलाया दो क्विंटल घी का दीया, पढ़ें चमोली में यहां है यह शिव मंदिर–

by | Aug 21, 2021 | आस्था, चमोली | 0 comments

पीपलकोटी। छोटी काशी शिव नगरी हाट में श्री श्री तिरुज्ञानानंद जी महाराज के नेतृत्व में अखंड ज्योति यज्ञ आयोजित किया गया। इस दौरान शिव मंदिर में श्रद्धालुओं ने दो क्विंटल घी का अखंड दीया जलाया। मंदिर में घी के दीए भी जलाए गए। प्रतिवर्ष ‌तमिलनाडू के भक्तों की ओर से शिव मंदिर में घी की अखंड ज्योति जलाई जाती है। हाट गांव का प्राचीन शिव मंदिर बेलपत्ती के जंगल के मध्य में स्थित है। प्राचीन काल में इसी मंदिर से होते हुए बदरीनाथ धाम की पैदल यात्रा संचालित होती थी। मंदिर को चारों और से फूलों से सजाया गया था। कोरोना गाइड लाइन को देखते हुए इस बार अखंड ज्योति यज्ञ को सादगी से मनाया गया। इस मौके पर शंकरा फाउंडेशन तमिलनाडू के निदेशक एस बोष, नरेंद्र पोखरियाल, जियोन मुरुगेशन, डा. मुरुगन आदि मौजूद थे। शुक्रवार को तमिलनाडू के शिव भक्तों का यह दल अनसूया माता मंदिर के दर्शनों को भी गया था। 

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!