आक्रोश: अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों ने लगाया तीन घंटे तक सड़क पर जाम–

by | Oct 19, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

स्कूली बस से एक किलोमीटर दूर उतारे गए बच्चे, एसडीएम ने दो मांगों पर दी सहमति, कहा शीघ्र मांगों का होगा निस्तारीकरण–

गोपेश्वर: पीजी कॉलेज गोपेश्वर के छात्रों ने अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर गोपेश्वर- चमोली सड़क पर अपराह्न एक बजे से चार बजे तक यानि करीब तीन घंटे तक जाम लगाए रखा। उन्होंने गोपेश्वर कॉलेज को श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस घो​षित करने सहित अपनी वि​भिन्न मांगें उठाई। जाम लगने से तीर्थयात्रियों के साथ ही आम जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा ने कहा कि कई बार अपनी न्यायोचित मांगों को लेकर वे आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।

उन्होंने महाविद्यालय परिसर में एनसीसी परेड ग्राउंड का निर्माण करने और छात्रावास के आगे भूस्खलन से क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण शीघ्र शुरू करने की मांग की। जिस पर मौके पर पहुंचे उपजिला​धिकारी डॉ. दीपक सैनी ने मौके से ही आपदा अ​धिकारी को फोन किया और शीघ्र क्षतिग्रस्त दीवार के निर्माण का प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय परिसर में ही एनसीसी परेड ग्राउंड के लिए जगह चि​न्हित की जाएगी।

जल्द ही परेड ग्राउंड भी बना लिया जाएगा। कहा कि अन्य विश्वविद्यालय स्तर की मांगों को शासन को भेज दिया जाएगा। जिस पर संतुष्ट होकर छात्र शांत हुए और सड़क पर लगाया जाम खोल दिया। जाम को देखते हुए गोपेश्वर थाना पुलिस की ओर से वाहनों की आवाजाही गोपेश्वर-चमोली बाईपास मार्ग से करवाई गई। इस मौके पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष पवनेश, अजय भंडारी, आयुष हटवाल, चैन सिंह रावत, रोहित, आयुष, नेहा, धीरज, प्रतीक, पवन, दीपक आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!