आंदोलन: अब छात्र संघ उपाध्यक्ष चढ़ा महाविद्यालय की छत पर, आंदोलन हुआ तेज–

by | Oct 20, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

छात्रों ने कॉलेज में किया हंगामा, कहा विश्वविद्यालय और शासन मांगों पर नहीं गंभीर, विधायक राजेंद्र भंडारी भी पहुंचे–

गोपेश्वर: गोपेश्वर महाविद्यालय को श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय का कैंपस घो​षित करने, छात्र छात्राओं की अंकतालिका में हुई गड़बड़ी को तत्काल दूर करने सहित अपनी वि​भिन्न मांगों को लेकर पिछले दो सप्ताह से महाविद्यालय परिसर में आंदोलन कर रहे एनएसयूआई के छात्रों का आंदोलन तेज हो गया है। शुक्रवार को अनशन पर बैठै एनएसयूआई के छात्रसंघ उपाध्यक्ष नीरज नेगी महाविद्यालय की छत पर चढ़ गया। काफी देर बाद बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी कॉलेज परिसर में पहुंचे। उनके आश्वासन पर नीरज नेगी नीचे उतर गया। जबकि दो दिन पहले अ​खिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता भी प्रशासनिक भवन की छत पर चढ़ गए थे।

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में विभिन्न मांगों को लेकर एनएसयूआई और एबीवीपी के छात्र आंदोलित हैं। एबीवीपी के छात्र क्रमिक अनशन पर हैं, जबकि एनएसयूआई के छात्र अनशन पर बैठे हुए हैं। मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज नीरज नेगी शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे कॉलेज की छत पर चढ़ गया। इस दौरान एनएसयूआई के छात्रों ने काफी हंगामा किया। मौके पर पहुंचे गोपेश्वर थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने छात्र को नीचे उतराने का काफी प्रयास किया। अपराह्न करीब साढ़े चार बजे बदरीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी कॉलेज परिसर पहुंचे। उन्होंने नीरज नेगी को आश्वासन दिया कि वह इस मामले में शासन में बात करेंगे। जिसपर नीरज नीचे उतर गया। लेकिन मांगें पूरी होने तक अनशन खत्म करने से मना कर दिया।

विधायक राजेंद्र भंडारी ने कॉलेज में आंदोलन कर रहे एनएसयूआई और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्रों से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि वह उनकी मांगों को सरकार और शासन स्तर पर उठाएंगे। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि लक्ष्मण सिंह, महासचिव नितिन नेगी, अनंतपाल, किशन सिंह, डॉली पंवार, स्वेता, मानसी, कल्पना के साथ ही कई छात्र-छात्राएं मौके पर मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!