चमोली: जीवन के हर कर्म को खुशी से करना ही समाज सेवा है- प्रोफेसर स्वामीनाथन–

by | Oct 21, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गोपेश्वर में भव्य तरीके से आयोजित किया गया ब्रह्म कुमारीज के समाज सेवा प्रभाव का अ​भियान, कई गणमान्य जुटे–

गोपेश्वर: ब्रह्मा कुमारीज के समाज सेवा प्रभाव का अभियान का गोपेश्वर में हुआ आगमन अभियान के तहत राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर, इंजीनियरिंग कॉलेज गोपेश्वर, पुरसाड़ी कारागार और मुख्य कार्यक्रम इंटर कॉलेज सभागार में रखा गया ।ब्रह्मा कुमारीज के मुख्यालय माउंट आबू राजस्थान से पहुंचे ब्रह्मा कुमार वीरेंद्र ने बताया कि यह अभियान 15 अक्टूबर को श्रीनगर से चलकर कर्णप्रयाग, गैरसैंण, रुद्रप्रयाग और चौखुटिया होते हुए आज गोपेश्वर पहुंचा है जिसका समापन 5 नवंबर को उत्तरकाशी में किया जाएगा इस अभियान का उद्देश्य समाज में भारतीय संस्कृति की जो नैतिक मूल्य आज समाप्त हो रहे हैं उनकी पुनर्स्थापना करना है ।

इंटर कॉलेज सभागार के मुख्य कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर ई वी स्वामीनाथन ने कहा कि हम जो कर्म करते हैं अगर खुशी से करेंगे तो यही सच्ची समाज सेवा है चाहे बॉर्डर पर खड़ा जवान हो खेतों में काम करने वाला किसान हो या देश निर्माण करने वाला शिक्षक हो अगर ईमानदारी निष्ठा से अपना कर्तव्य पालन करते हैं तो यही उनकी श्रेष्ठ समाज सेवा है कार्यक्रम में पहुंचे मुख्या अतिथि बद्रीनाथ विधायक राजेंद्र भंडारी जी ने कहा कि व्यक्ति अपने लिए गाड़ी मकान कपड़ा आदि का प्रबंध हर कोई कर लेता है अगर जो इसे कटौती करके अपना तन मन धन समाज की सेवा में लगता है उसका जन्म एक नहीं अनेक जन्मों तक श्रेष्ठ कल में होता है और कहा कि ब्रह्माकुमारी इसके भाई बहाने बधाई के पात्र हैं जिन्होंने अपना सब कुछ त्याग करके समाज की सेवा को अपनेश जीवन का लक्ष्य बनाया है.

केदारनाथ वन प्रभाग के डीएफओ इंद्र सिंह नेगी ने कहा कि वह अपने आप को सौभाग्यशाली मानते हैं जो आज के कार्यक्रम का उनको निमंत्रण मिला उन्होंने जलवायु परिवर्तन को एक बहुत बड़ी चुनौती बताया और सबसे अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने बिजली एवं पानी बचाने के लिए अपील की और कहा कि ब्रह्मा कुमारीज संस्थान के साथ मिलकर के विभिन्न वन पंचायत में है 20,000 से अधिक फलदार वृक्षों का निशुल्क वितरण किया गया है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि पुलिस उपाधीक्षक (ऑपरेशन) नताशा सिंह ने कहा कि समाज में बढ़ती नशे की लत को नियंत्रित करने के लिए ब्रह्मा कुमारीज द्वारा सिखाया जा रहा राजयोग ध्यान बहुत ही जरूरी है।

ब्रह्माकुमारी उषा द्वारा सभी को राजयोग मेडिटेशन की गहन अनुभूति कराई गई इस कार्यक्रम में राकेश मठाणी, अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद चमोली, उमाशंकर बिष्ट, हिमाद संस्थान, चंद्रकला बिष्ट, उषा रावत पूर्व जिला पंचायत सदस्य को संस्थान के द्वारा सम्मानित भी किया गया इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्रह्मा कुमार वीरेंद्र प्रोफेसर ई वी गिरीश ब्रह्माकुमार प्रकाश आदि का सहयोग रहा।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!