परिवार में सबकी लाडली थी सलोनी, रक्षाबंधन पर सूनी रह गई भाईयों की कलाई……

by | Aug 22, 2021 | दुर्घटना, नई टिहरी | 0 comments

टिहरी (गढ़वाल)। जंगली मशरूम खाने से टिहरी ‌जनपद के सुक्री गांव के एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। घटना शनिवार की है। दादा दादी और पोती की मौत से सुकरी गांव में मातम पसरा हुआ है। घटना में 11 साल की सलोनी की भी मौत हुई है। 11 साल की मासूम सलोनी दो भाइयों की इकलौती बहन थी, दोनों भाई और अन्य सभी सलोनी को बहुत प्यार करते थे, सलोनी परिवार की सबकी लाडली थी। रक्षाबंधन के त्यौहार का सभी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन भाइयों की कलाई पर प्यार की डोर बांधने से पहले ही सलोनी दुनिया छोड़ कर चली गई। सलोनी को पेंटिंग का बहुत शौक था। सलोनी के साथ ही दादा, दादी की मौत से सलोनी के पिता सुरेश, मां ममता, बड़े भाई रजत और छोटा भाई अमन का रो रो कर बुरा हाल है। रजत इन दिनों देहरादून कॉलेज में प्रवेश लेने गया था जबकि अमन चाचा चाची के साथ पंजाब गया हुआ था। सलोनी पहले ऋषिकेश मैं पढ़ती थी और इसी वर्ष उसका दाखिला केंद्रीय विद्यालय सोरखंड भदौरा में कक्षा 5 में हुआ था। सलोनी के पिता सुरेश पंजाब में नौकरी करते हैं और चाचा सुंदर गांव की पेयजल लाइन के लाइनमैन का काम करते थे। रक्षा बंधन से ठीक एक दिन पहले हुई इस घटना ने रजत और अमन को हमेशा का दर्द दे दिया। 

Latest News

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...
error: Content is protected !!