हक की लड़ाई: सड़क सुधारीकरण के लिए खैनुरी गांव के ग्रामीणाें का क्रमिक अनशन–

by | Oct 27, 2023 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

जिला​धिकारी से मिले जनप्रतिनि​धि, गांव के महिलाओं, पुरुष ने किया अनशन–

गोपेश्वर: विकासखंड दशोली के अंतर्गत चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी के ग्रामीणों ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। साथ ही प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं किया गया तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल के साथ चक्का जाम करने को बाध्य होंगे।

खैनुरी बस स्टैंड में क्रमिक अनशन पर बैठे ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन भी भेजा है। जिसमें कहा है कि कि पीएमजीएसवाई के अधीन यह सडक़ चार साल से जगह-जगह क्षतिग्रस्त है। गड्ढों में तब्दील पर लोग जोखिम उठाकर आवाजाही करने को मजबूर हैं। वे इस मामले में केंद्र से लेकर राज्य सरकार और जिलाधिकारी को कई बार ज्ञापन भेज चुके हैं। लेकिन अभी तक सड़क की स्थिति जस की तस बनी हुई है। जिससे विवश होकर उन्होंने आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया है।

कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण में क्रमिक अनशन किया जा रहा है, जल्दी उचित कार्रवाई नहीं हुई तो वे भूख हड़ताल और चक्का जाम करने को बाध्य होंगे। दूसरे दिन क्रमिक अनशन करने वालों में विजय सिंह नेगी, सोबन सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह बिष्ट, खीम सिंह बिष्ट, वीरेंद्र सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, उपप्रधान हरीश चंद्र, चंद्रकला देवी, गोविंद सिंह नेगी, रघुवीर सिंह रावत, दुलप सिंह पंवार आदि मौजूद रहे। वहीं, ग्राम प्रधान सहित अन्य ग्रामीणों ने आज जिला​धिकारी कार्यालय जाकर उन्हें आंदोलन का अल्टीमेटम दिया। कहा कि यदि शीघ्र सड़क सुधारीकरण नहीं हुआ तो आंदोलन तेज कर दिया जाएगा।

Latest News

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

उत्तराखंड: लॉ एंड ऑर्डर पर सीएम धामी सख्त, अधिकारियों को कड़ी चेतावनी–

कहा, कानून व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, कुठालगेट चौकी इंचार्ज और उप आबकारी निरीक्षक निलंबित...

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...
error: Content is protected !!