हक की लड़ाई: क्रमिक अनशन पर छठवें दिन भी डटे रहे खैनुरी के ग्रामीण, पुलिस टीम गांव में पहुंची–

by | Oct 31, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

ग्रामीणा ने दो टूक कहा, सड़क सुधारीकरण तक आंदोलन में डटे रहेंगे, जारी रखेंगे अनशन–

चमोली: नौ किलोमीटर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग के सुधारीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर खैनुरी के ग्रामीणों का क्रमिक अनशन मंगलवार को छठवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने गांव के बस स्टैंड के पास सरकार और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अनशन स्थल पर ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि बीते वर्ष दिसंबर माह में जिलाधिकारी ने गांव में आकर सड़क सुधारीकरण के लिए बजट आवंटित करने का आश्वासन दिया था, लेकिन तब से एक वर्ष का समय हो गया है, लेकिन अभी तक भी सड़क की दशा नहीं बदली है। ग्रामीण वाहनों में जान जोखिम में डालकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।

ग्रामीणों ने अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग का सुधारीकरण, सड़क को आरटीओ से पास करवाना और मार्ग को पीएमजीएसवाई से लोनिवि को हस्तांतरित करने की मांग भी उठाई। क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में अवतार सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह चौहान, मोहन सिंह नेगी, मनोज कुमार, पान सिंह खत्री, कान सिंह खत्री, वीरेंद्र सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।

चमोली कोतवाल कुलदीप रावत भी मंगलवार को अनशन स्थल पर पहुंचे। उन्होंने धरने पर बैठे लोगो से वस्तु स्थिती की जानकारी ली। ग्रामीणों ने अपना पांच सूत्रीय मांग पत्र कोतवाल के माध्यम से प्रशासन को भेजा।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!