चमोली जनपद में रामलीला की धूम, श्रीराम ने ​शिव धनुष तोड़कर सीता से रचाया स्वयंबर–

by | Nov 1, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

नंदानगर में रामलीला के बीच सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम, मंडल घाटी में गढ़वाली बोली में हो रहा मंचन–

गोपेश्वर: चमोली जनपद के शहरों से लेकर गांव-गांव में रामलीला का भव्य मंचन चल रहा है। नंदप्रयाग, नंदानगर, पीपलकोटी, सैकोट, मंडल घाटी और गोपेश्वर गांव में रामलीला मंचन चल रहा है। पीपलकोटी में श्रीराम द्वारा शिव का धनुष तोड़ने के बाद सीता स्वयंबर का मनमोहक मंचन किया गया। रामलीला के मंचन का मुख्य आकर्षण सीता स्वंयवर में देश-देशांतर के राजाओं के समसामयिक घटनाओं पर आधारित चुटिले संवाद रहे।

सीता स्वयंवर में राजाओं द्वारा धनुष नहीं टूटने पर राजा जनक के विलाप पर दर्शक अपने आंसुओं को नहीं रोक पाए। राजा जनक अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। राम आरती में दर्शकों ने भक्तिभाव से शीश झुकाए। नंदप्रयाग में रामलीला मंचन के अध्यक्ष डॉ. सौरभ वैष्णव ने बताया कि रामलीला मंचन को देखने के लिए दर्शकों की काफी भीड़ जुट रही है।

मंडल घाटी में आयोजित रामलीला गढ़वाली बोली में चल रही है, जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। इधर, गोपेश्वर गांव में श्री रुद्रेश रामलीला मंडली की ओर से रामलीला का आयोजन किया जा रहा है। नंदानगर में आयोजित रामलीला में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी धूम रही। यहां लोकगायिका ने वि​भिन्न गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियां दी।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!