पहल: करवाचौथ पर हुई मेंहदी प्रतियोगिता, प्रियंका ने पाया प्रथम स्थान–

by | Nov 1, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बुधवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, रैंप प्रतियोगिता भी हुई–

गोपेश्वर: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बुधवार को मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्ववित्त पोषित बीएड विभाग द्वारा पाठ्य सहगामी क्रियाओं के अंतर्गत करवाचौथ के उपलक्ष्य में मेंहदी एवम रैंप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र छात्राओं ने बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया। मेंहदी प्रतियोगिता में प्रियंका ने प्रथम, अंजली ने द्वितीय, स्वेता ने तृतीय तथा रैंप वॉक में चंद्रकला ने प्रथम, मीना ने द्वितीय, संगीता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर डा. रमाकांत यादव, डा. रुपिन कंडारी, डा. समीक्षा, प्रो. अमित जायसवाल, डा. नाभेंद्र गुसाईं, डा. डीएस नेगी, डा. एसके लाल, डा. राकेश मिश्रा, डॉ हिमांशु बहुगुणा, विनीत डिमरी, सतीश डिमरी आदि उपस्थित रहे। यह सूचना महाविद्यालय के मीडिया कोऑर्डिनेटर डॉ. दर्शन सिंह नेगी ने दी। इधर, चमोली जनपद के गोपेश्वर के साथ ही देवाल, थराली, गौचर, कर्णप्रयाग, गैरसैंण, नारायणबगड़, पोखरी, जोशीमठ, नंदप्रयाग, नंदानगर सहित वि​भिन्न जगहों पर पति की लंबी उम्र की कामना लिए महिलाओं ने करवाचौथ पर्व पर निर्जला व्रत रखा। बुधवार को महिलाओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की।

सुबह पूजा-अर्चना व कथा सुनने के बाद सुहागिनों ने भगवान गणेश से अपने अखंड सौभाग्य का वरदान मांगा। रात को सुहागिनों ने चांद को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना की। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर अपना व्रत खोला। कई महिलाओं ने साज- श्रृंगार कर सामूहिक रूप से एकत्रित होकर व्रत की कथा सुनी। साथ ही मांगल गीत गाकर पूजा संपन्न की।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!