गुप्तकाशी नेताओं के गढ़ में, प्राइमरी स्कूल नहीं है जड़ में–स्वर्गीय नरेंद्र जमलोकी के इस लेख से घूमा था विकास का पहिया–

by | Aug 22, 2021 | चमोली, सामाजिक कार्य | 0 comments

जोशीमठ। पत्रकार, समाजसेवी, साहित्यकार और सर्वोदयी विचारक नरेंद्र दत्त जमलोकी का अचानक निधन हो गया है। मंदाकिनी नदी किनारे मंदाकिनी नदी के पैतृक घाट पर उनका अंतिम संस्कार हुआ। केदार घाटी के रविग्राम में 4 सितंबर 1933 को ब्रह्मानंद जमलोकी व शारदा देवी के घर जन्मे नरेंद्र दत्त जमलोकी का पूरा जीवन समाज हित में बीता। 1963 में उन्होंने भारतीय सर्वोदय सम्मेलन रायपुर में विनोवा भावे का सानिध्य पाकर ब्रह्मश्चर्य व्रत लिया। उन्होंने पर्यावरणविद स्वर्गीय सुंदर लाल बहुगुणा, चंडी प्रसाद भट्ट और मान सिंह रावत के साथ गढ़वाल समेत देश के कई हिस्सों में पदयात्राएं की। स्वर्गीय नरेंद्र जमलोकी निर्भीक पत्रकार, सच्चे समाजसेवी तथा साहित्य कार थे। जोशीमठ में शैलजा दर्शन अखबार के उप संपादक रहे सुरेंद्र सिंह भिलंगवाल बताते हैं कि 1968-69 में वे स्वर्गीय नरेंद्र दत्त जमलोकी की ओर से भेजे समाचारों को प्रमुखता से प्रकाशित करता था। आपतकाल के दौरान शैलजा दर्शन में उन्होंने एक लेख लिखा कि- गुप्तकाशी नेताओं के गढ़ में- प्राइमरी स्कूल नहीं है जड़ में। जब यह खबर प्रकाशित हुई तो स्वर्गीय जमलोकी जी बहुत प्रभावित हुए। उन्होंने यह समाचार स्व नरेंद्र सिंह भंडारी, गंगाधर मैथाणी , प्रताप सिंह पुष्पवाण, गबर सिंह जगवाण आदि नेताओं को दिखाया, तो क्षेत्र में विद्यालय व अन्य सुविधाएं मिली। वे पत्रकारिता के साथ ही समाज सेवा के प्रति हमेशा समर्पित रहे। संस्कृत विद्यालय त्रियुगीनारायण, जवाहर नवोदय विद्यालय बणसू और पीजी कॉलेज गोपेश्वर की स्थापना में स्वर्गीय नरेंद्र दत्त जमलोकी का विशेष योगदान रहा।  

Latest News

चमोली: बदरीनाथ धाम में चढ़ावे की हेराफेरी का मामला गरमाया, बीकेटीसी के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी–

चार दिन में बीकेटीसी के किसी भी पदाधिकारी के बदरीनाथ न पहुंचने पर आंदोलन की दी चेतावनी-- बदरीनाथ, 10...

बहुद्देशीय शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष और एसडीएम ने सुनीं जनता की समस्याएं–

विभागों को एक माह के भीतर जनसमस्याओं के निस्तारण के दिए निर्देश, सड़क-पेयजल और जंगली जानवरों के आतंक...

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-​शि​क्षिकाओं ने किया प्रदर्शन–

टीईटी की बाध्यता खत्म करने व पुरानी पेंशन लागू करने का मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...
error: Content is protected !!