चमोली: विधायक ने नंदानगर के नवनिर्वाचित व्यापार संघ के पदाधिकारियों को दिलाई शपथ–

by | Nov 5, 2023 | चमोली, निर्वाचन | 0 comments

न अक्षर ने जमाई धाक, पहले घाट से बना नंदानगर, तब नगर पंचायत और अब न अक्षर के नंदू भाई हुए निर्वाचित–

नंदानगर: भले ही घाट को नंदानगर नाम दिलाने के लिए स्थानीय लोगों और जनप्रतिनि​धियों ने लंबा संघर्ष किया, लेकिन यह वर्ष नंदानगर के लिए बेहद शुभ रहा। इतना ही नहीं यहां न अक्षर की भी धाक रही। पहले घाट से नंदानगर बना। उसके बाद नगर पंचायत मिली और अब युवा नंदन सिंह रावत को व्यापार संघ अध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। रविवार को समारोहपूर्वक नवनिर्वाचित व्यापार संघ के पदा​धिकारियों को थराली विधायक भूपाल राम टम्टा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विधायक ने व्यापार मंडल को व्यापारियों की समस्याओं के लिए आगे आने का आह्वान किया। विधायक ने अध्यक्ष नंदन सिंह रावत, महामंत्री विक्रम सिंह पंवार, कोषाध्यक्ष दिलवर सिंह कठैत को शपथ दिलाई। अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने कहा कि नगर में पथ प्रकाश, शौचालय, पेयजल जैसी सुविधाएं जुटाई जाएंगी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख भारती देवी फरस्वाण, व्यापार संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश कुमार डिमरी, राकेश मैठाणी, पूर्व व्यापार संघ अध्यक्ष चरण सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, सज्जन सिंह फरस्वाण, टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष मनोज कठैत, आचार्य शंभू पांडे, सामाजिक कार्यकर्ता लक्ष्मण सिंह राणा, विधायक प्रतिनिधि देव सिंह नेगी, राकेश रावत, सुरेंद्र सिंह, अव्वल सिंह आदि मौजूद रहे।


विकास खंड नंदानगर अब नगर पंचायत बन गया है। यहां व्यापार संघ की अब जिम्मेदारी भी बढ़ गई है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदन सिंह रावत ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे। नगर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखने के लिए सभी व्यापारियों का सहयोग लिया जाएगा।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!