रंग लाया ग्रामीणों का आंदोलन, जल्द सुधरेगी निजमुला-बिरही सड़क की दुर्दशा–

by | Aug 22, 2021 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

पीपलकोटी। बिरही-निजमुला सड़क के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग पर आमरण अनशन कर रहे स्थानीय ग्रामीणों ने बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट के आश्वासन पर अपना आंदोलन स्थगित कर दिया है। दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ प्रमुख पंकज हटवाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तारेंद्र दत्त थपलियाल, जिला पंचायत सदस्य दीपा राणा, मंडल महामंत्री दीपक पंत ने अनशनकारियों को जूस पिलाकर उनका अनशन तुड़वाया। मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता ने 24 घंटे के भीतर ब्यारा बाजार में सड़क की हालत को सुधारने का आश्वासन दिया। विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि सड़क का सुधारीकरण कार्य करने के बाद डामरीकरण कार्य भी किया जाएगा। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों को शीघ्र सड़क की मरम्मत के लिए कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि ब्यारा बाजार में सड़क किनारे नाली निर्माण, पुश्ते और डामरीकरण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा। विधायक और उनके प्रतिनिधियों के आश्वासन पर सबर सिंह फर्स्वाण,अवतार सिंह चौहान, राकेश और भगत सिंह फर्स्वाण ने अपना अनशन स्थगित कर दिया है। साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि आश्वासन के मुताबिक यदि शीघ्र सड़क की स्थिति नहीं सुधरी तो दोबारा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर वीरेंद्र फर्स्वाण, भरत राणा आदि मौजूद थे। 

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!