आस्था: केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे राहुल गांधी, प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद उठाया–

by | Nov 5, 2023 | आस्था, राजनीति, रूद्रप्रयाग | 0 comments

हेलीकॉप्टर से पहुंचे केदारनाथ, तीन दिनों तक केदारनाथ में रहने का है कार्यक्रम, पुरोहितों ने किया स्वागत–

केदारनाथ: कांग्रेस नेता अपने तीन दिवसीय निजी दौरे पर हैं। वे रविवार को केदारनाथ के दर्शनों को पहुंचे। हेलीपेड पर केदारनाथ के पंडा पुरोहितों ने राहुल गांधी को तुलसी माला भेंट की। राहुल गांधी सबसे पहले केदारनाथ परिसर में पहुंचे और बाबा केदारनाथ के सम्मुख मत्था टेका। उन्होंने केदारनाथ के प्राकृतिक सौंदर्य को भी करीब से निहारा। राहुल गांधी की यह नितांत निजी और आध्या​​त्मिक यात्रा मानी जा रही है।

राहुल गांधी की सुरक्षा के लिए जौलीग्रांट से लेकर केदारनाथ तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंध रही। राहुल गांधी की इस यात्रा का अ​खिल भारतीय कांग्रेस कमेटी या राहुल गांधी के दफ्तर से भी कोई कार्यक्रम जारी नहीं हुआ है। राहुल गांधी केदारनाथ में अपनी चिर परिचित सफेद टीशर्ट में नजर आए। उन्होंने पंडा पुरोहितों का अ​भिभादन भी किया।

राहुल गांधी दूसरी बार केदारनाथ की यात्रा पर पहुंचे हैं। इससे पहले वे गौरीकुंड से पैदल ही केदारनाथ धाम पहुंचे थे। अपने केदारनाथ प्रवास के दौरान वह केदारनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद श्रद्धालुओं और तीर्थ-पुरोहितों से मुलाकात करेंगे. राहुल गांधी का केदार सभा के अध्यक्ष पं राजकुमार तिवारी व अन्य लोगों ने स्वागत किया केदारनाथ धाम में राहुल गांधी रुद्राभिषेक करने के साथ-साथ पूजा-अर्चना करेंगे और फिर श्रद्धालुओं और तीर्थ-पुरोहितों से भी मुलाकात करेंगे. इस पूरे दौरे में उनके साथ कांग्रेस के कोई भी छोटे बड़े नेता नजर नहीं आये राहुल गांधी ने खुद कहा कि ये उनका निजी दौरा है और उन्होने व्यक्तिगत अपील भी कि की उनसे कोई पार्टी के नेता व समर्थक मिलने ना आये

Latest News

सराहना: चमोली की पांच लखपति दीदियों को मिला उत्कृष्टता सम्मान–

भुली परियोजना में नवाचार और स्वरोजगार के लिए किया गया सम्मानित, मलारी की नीतिका देवी के भोजपत्र...

चमोली: 34 वर्षों की समर्पित सेवा का मिला सम्मान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता चंदा गड़िया सुपरवाइजर पद पर पदोन्नत–

भावुक विदाई समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं, शॉल और स्मृति चिन्ह भेंट कर दी शुभकामनाएं, बच्चों के...

चमोली: विष्णुगाड-पीपलकोटी परियोजना में धूमधाम से मनाया गया टीएचडीसीआईएल का 39वां स्थापना दिवस–

निदेशक अजय वर्मा ने फहराया टीएचडीसीआईएल का संगठनात्मक ध्वज, 'देवभूमिरिदम्स' की प्रस्तुतियों पर झूमे...

श्रद्धालु चले सोमनाथ: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया श्रद्धालुओं को रवाना–

उत्तराखंड से सोमनाथ के लिए विशेष रेल यात्रा का शुभारंभ, 700 श्रद्धालु हुए रवाना-- हरिद्वार, 13 जुलाई...

चमोली: अदालत ने बीकेटीसी के आरोपी कर्मचारी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा जिला कारागार पुरसाड़ी–

आरोपी कर्मचारी ने पूछताछ में उस पर लगे आरोपों को बताया निराधार, अदालत से नहीं मिल सकी पुलिस को...

Skill Ladders: One of India’s Fast-Growing EdTech Startups

Skill Ladders is an emerging EdTech startup dedicated to transforming the future of education...

बिग ब्रेकिंग: बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी करने वाला आरोपी प्रमोद नौटियाल गिरफ्तार–

पुलिस ने देर रात देहरादून से किया गिरफ्तार, बदरीनाथ ले जाया गया आरोपी, आज न्यायालय में होगा पेश...

निर्वाचन: चमोली जिला बार एसोसिएशन चुनाव: भरत सिंह रावत लगातार चौथी बार बने बार संघ के अध्यक्ष–

84 अधिवक्ताओं ने किया मतदान, उपाध्यक्ष, सचिव और सहसचिव सहित कई पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित...
error: Content is protected !!