चमोली: भगवान श्रीराम परिवार का अयोध्यावासियों ने किया फूल-मालाओं से स्वागत–

by | Nov 8, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

गोपेश्वर गांव, पीपलकोटी और नंदप्रयाग में रामलीला मंचन हुआ संपन्न, जय श्रीराम के जयघोष गूंजे–

गोपेश्वर: गोपेश्वर गांव, पीपलकोटी और नंदप्रयाग में आयोजित रामलीला का राजतिलक के साथ समापन हो गया है। इस दौरान रामभक्तों ने मिष्ठान वितरण किया। गोपेश्वर गांव में रुद्रेश रामलीला कमेटी गोपेश्वर द्वारा आयोजित रामलीला के 11वें दिन भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक आयोजन को भब्यता से मनाया गया। भगवान के राजतिलक को देखने के लिए पूरा गोपेश्वर शहर उमड़ पड़ा।

भगवान राम के 14 वर्ष के वनवास के बाद अयोध्या लौटने की विशाल झांकी में हर उम्र के श्रद्धालु और भक्त पहुंचे। लगभग 1 किमी की भगवान राम की शोभा यात्रा निकाली गयी। गोपीनाथ मंदिर के निकट रामलीला मैदान में आयोजित रामलीला पूरे 11 दिनों तक श्रद्धा और आस्था के साथ रामलीला का आयोजन किया गया। रामलीला का लाइव प्रसारण भी किया गया । रामलीला के तहत राज्याभिषेक के दृश्य और प्रसंग ने सड़कों प्रभावित किया । उत्तराखंड सरकार में राज्य मंत्री दर्जाधारी रमेश गड़िया भगवान राम के राज्याभिषेक में मुख्य अतिथि रहे।

इस मौके पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष बदरी भट्ट, सचिव लोेकेंद्र रावत, आशुतोष भट्ट, पिंटू चौहान, प्रमोद बिष्ट, पूर्व बीकेटीसी अध्यक्ष अनसूया प्रसाद भट्ट, शांति भट्ट आदि मौजूद रहे। संचालन क्रांति भट्ट ने किया। वहीं, पीपलकोटी में भी रामलीला मंचन का समापन हुआ। यहां दुर्गा मंदिर से बस स्टेंड तक श्रीराम परिवार की मनमोहक झांकी निकाली गई। इस मौके पर अध्यक्ष भुवन शाह, अतुल शाह, अजय शाह, संरक्षक दीप शाह, बदरी भट्ट, प्रमोद शाह, दिग्विजय, राहुल भट्ट, मयंक राणा, राकेश लाल, बृजेश आदि मौजूद रहे। नंदप्रयाग में छोटे छोटे बच्चों ने अ​भिनय कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। अध्यक्ष डॉ. सौरभ वैष्णव ने बताया कि रामलीला का मंचन देखने के लिए सैकड़ों की संख्या में दर्शक पहुंचे हुए थे। मिष्ठान वितरण के साथ रामलीला का समापन हुआ।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!