आक्रोश:सड़क पर गरजे खैनुरी गांव के ग्रामीण, किया जुलूस प्रदर्शन–

by | Nov 8, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

ग्रामीणों ने कहा, जब तक सड़क सुधारीकरण शुरू नहीं होगा आंदोलन रहेगा जारी, एसडीएम ने कहा शासन स्तर का है मामला–

चमोली:सड़क सुधारीकरण की मांग पर बुधवार को खैनुरी गांव के ग्रामीणों ने शासन और जिला प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा। बुधवार को 14वें दिन भी ग्रामीणों का क्रमिक अनशन जारी रहा।

चमोली-खैनुरी नौ किलोमीटर मोटर मार्ग है। पीएमजीएसवाई इस सड़क पर करोड़ों रुपये खर्च कर चुकी है, लेकिन सड़क की ​स्थिति इतनी खराब है कि ग्रामीण जीप में जाने से भी डरते हैं। सड़क पैदल जाने लायक भी नहीं है। बुधवार को ग्रामीणों ने गांव से दो किलोमीटर तक जुलूस प्रदर्शन किया। ग्राम प्रधान रेखा देवी ने कहा कि प्रशासन की ओर से सड़क सुधारीकरण में कोई दिलचस्पी नहीं ली जा रही है। सड़क निर्माण के बाद से ही बदहाल स्थिति में है। कई जगहों पर भूधंसाव से सड़कउबड़खाबड़ बनीं हुई है।

इस मौके पर रघुवीर सिंह रावत, संदीप सिंह फरस्वाण, गोविंद सिंह, पान सिंह, अनिल, वीरेंद्र, खीम सिंह, भागीरथी देवी, अंशु, अभिषेक, जय प्रकाश, रेखा, सरस्वती, सुशीला, दीपा, आरती, सुलोचना, पवित्रा देवी, विजय सिंह आदि मौजूद रहे। पूछे जाने पर एसडीएम डॉ. दीपक सैनी ने कहा कि सड़क के लिए शासन स्तर से बज​ट स्वीकृत होने के बाद ही सड़क का सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। अ​धिकारी लगातार ग्रामीणों के साथ वार्ता कर रहे हैं।

Latest News

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...

आस्था: टेड़ा-खंसाल की आराध्य देवी माता इंद्रामति देवी की डोली ने गोपेश्वर में दिए दर्शन–

भक्तों ने किए इंद्रामति माता की डोली के दर्शन, जगह-जगह हुआ मात की डोली का फूल-मालाओं से स्वागत...

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...
error: Content is protected !!