चमोली: फिर हुआ वन्यजीव का ​आखेट, कस्तूरा ग्रंथि के साथ चार आरोपी गिरफ्तार–

by | Nov 9, 2023 | कार्रवाई, चमोली | 0 comments

पुलिस की एसओजी टीम की मदद से नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क प्रशासन ने की कार्रवाई–

गोपेश्वर। इन दिनों चमोली जनपद के उच्च हिमालय क्षेत्रों में वन्यजीवों के ​शिकार के मामले बढ़ गए हैं। लगातार दूसरे दिन वन विभाग ने वन्यजीव के आखेट के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क वन प्रभाग की टीम ने चार आरोपियों को कस्तूरा ग्रंथि के साथ गिरफ्तार किया है। उन्हें जिला न्यायालय गोपेश्वर में पेश करने के बाद न्यायालय के आदेश पर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

वन विभाग के एक अ​धिकारी ने बताया कि नंदादेवी राष्ट्रीय पार्क की जोशीमठ रेंज के अंतर्गत वन कर्मियों का गश्ती दल ने नीती घाटी के लाता वन क्षेत्र में गश्त के दौरान कुछ संदिग्ध लोगों को देखा। तलाशी लेने पर उनके पास से एक कस्तूरा ग्रंथि, एक कस्तूरा मृग की खाल और तीन किलो कस्तूरा मृग का मांस बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों में मिन बहादुर, सलमान बोरा, ढोकल बोरा और बाजी लाल बोरा शामिल हैं। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें जिला कारागार पुरसाड़ी भेज दिया गया है।

गश्ती दल में वन दरोगा रूपेश सिंह कंडारी, कुलदीप नेगी, राजेंद्र सिंह कुंवर, वन आरक्षी कपिल, देवेंद्र बनवाल, शुभम कुमार, बीट सहायक विजय बुटोला, विजय सिंह और दरवान सिंह शामिल थे। आरोपियों को पकड़ने में पुलिस के एसओजी प्रभारी नवनीत भंडारी, कांस्टेबल चंदन नागरकोटी व राजेंद्र सिंह ने भी सहयोग किया। पूर्व से ही उच्च हिमालय क्षेत्रों में वन्यजीवों के ​शिकार के मामले आ रहे थे। लेकिन कोई भी अभी तक वन विभाग के चंगुल में नहीं फंसा था। द्रोणागिरी गांव के ग्रामीणों ने वन विभाग को ​लि​खित ज्ञापन भी दिया था, जिसमें क्षेत्र में वन्यजीव तस्करों के घूमने और निर्जन स्थानों पर वन्यजीवों को मारने के लिए जाल बिछाने की बातें कही गई थी।

Latest News

नागरिक की ईमानदारी और पुलिस की तत्परता से वापस मिला खोया मोबाइल फोन–

चारधाम यात्रा पर आ रहे श्रद्धालुओं की मददगार बन रही चमाेली पुलिस, मिल रही शाबासी-- चमोली, 13 जून...

बुलेट और स्कूटी की आमने-सामने भिड़ंत, चार लोग घायल–

बेंजी गांव के मार्ग के पास हुआ हादसा, दो घायलों को जिला अस्पताल रेफर-- रुद्रप्रयाग, 13 जून 2026:...

चमोली: गोपेश्वर में छेड़खानी के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार–

छेड़छाड़ की घटना पर गोपेश्वर पुलिस का सख्त एक्शन, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा...

चमोली: मजदूरों का सत्यापन न कराने पर ठेकेदार का 10 हजार का चालान–

निर्माण कार्य में लगे मजदूरों का सत्यापन न कराना पड़ा ठेकेदार को महंगा, पुलिस ने किया चालान...

चमोली: जिला​धिकारी गौरव कुमार पहुंचे निजमुला घाटी, काली चट्टान और झींझी पुल का किया निरीक्षण–

पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को नवंबर माह तक झींझी पुल का निर्माण पूर्ण करने के दिए निर्देश, लोगों ने...

चमोली: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी व बदरीनाथ में बारिश से बढ़ी ठंड–

जून माह में हुई बर्फबारी से हेमकुंड साहिब में बिछी बर्फ की चादर--  ज्योतिर्मठ, 12 जून 2026:...

हक की लड़ाई: विज्ञान संकाय की स्वीकृति को लेकर आंदोलन 19वें दिन भी जारी–

नंदानगर बस स्टैंड पर क्रमिक धरना जारी, मांग पूरी होने तक संघर्ष जारी रखने का ऐलान-- नंदानगर, 12 जून...

दुखद: नहीं रहे दिग्गज निशानेबाज जसपाल राणा, अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम–

खेल जगत के साथ ही उत्तराखंड व पूरे देश में शोक की लहर, पढ़ें कौन थे जसपाल राणा-- देहरादून, 12 जून...

चमोली: नंदानगर-थराली में आपदा पुनर्वास कार्यों की समीक्षा, जिलाधिकारी ने बढ़ाई कार्यों की रफ्तार–

जिला​धिकारी और थराली विधायक की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक, पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए...
error: Content is protected !!