चमोली:सड़क सुधारीकरण के लिए महिलाओं ने दिया धरना–

by | Nov 14, 2023 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

ग्रामीणों का 20वें दिन भी जारी रहा क्रमिक अनशन, जिला प्रशासन की अनदेखी पर ग्रामीणों में आक्रोश–

गोपेश्वर: दीपावली त्योहार पर जहां सभी लोग उत्सव में डूबे रहे, वहीं खैनुरी के ग्रामीण अपनी मांग को लेकर धरना देते रहे। ग्रामीणों ने धरनास्थल पर पहुंचकर धरने को जारी रखा। मंगलवार को 20वें दिन गांव की महिलाएं क्रमिक अनशन पर बैठे।

खैनुरी के ग्रामीण के ग्रामीण अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर तीन सप्ताह से आंदोलन कर रहे हैं। गांव के पास सड़क पर बने यात्री शेड में गांव के लोग लगातार धरना दे रहे हैं। रविवार को दीपावली के दिन भी ग्रामीण धरने पर डटे रहे। सोमवार को भी ग्रामीणों ने धरना जारी रखा। मंगलवार को देवेश्वरी देवी, दीपा देवी, ​शिवानी, कल्पना, देवेश्वरी देवी, सोबत सिंह, गोविंद सिंह, पान सिंह, कान सिंह, अनूप सिंह रावत आदि शामिल रहे।

गांव के कई बुजुर्ग भी दिनभर सड़क के लिए धरना दे रहे हैं। बुजुर्गों ने धरने के दौरान जोरदार प्रदर्शन भी किया। कहा गया कि प्रशासनिक अ​धिकारियों की अनदेखी पर ग्रामीणों में आक्रोश पनपता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जिला और तहसील मुख्यालय के सबसे नजदीक से गुजर रही ग्रामीण सड़क की बदहाल ​स्थिति बनीं हुई है, इसी से जनपद के दूरस्थ क्षेत्रों की सड़कों की बदहाली का अंदाजा लगाया जा सकता है।

Latest News

चमोली: देवाल में मल्टीलेवल पार्किंग निर्माण को लेकर जिलाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश–

जिला​धिकारी ने प्रस्तावित मल्टीलेवल पार्किंग परियोजना की समीक्षा के दौरान दिए निर्देश, पढ़ें, कैसे...

चमोली: मुख्यमंत्री के प्रति बीकेटीसी के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने जताया आभार–

गुरु पूर्णिमा पर पुजारियों को सौंपा मुख्यमंत्री का शुभकामना संदेश-- गोपेश्वर, 29 जुलाई 2026: प्राचीन...

चमोली: जिला कांग्रेस की नवगठित कार्यकारिणी का सम्मान, बांटे गए नियुक्ति पत्र–

नवनिर्वाचित पदा​धिकारियों को शॉल ओढाकर किया गया सम्मानित, संगठन को मजबूती देने का आह्वान-- गोपेश्वर...

चमोली: फूलों की घाटी पर किया पोस्टकार्ड का विमोचन–

डाक विभाग उत्तराखंड परिमंडल ने घांघरिया में किया विशेष चित्रित पोस्टकार्ड का विमोचन-- ज्योतिर्मठ, 29...

हरी झंडी: उत्तराखंड में ग्रीन मोबिलिटी को मिली नई रफ्तार, 11 स्वच्छ ईंधन आधारित वाहनों को दिखाई हरी झंडी–

लाभार्थियों को वितरित की गई पूंजीगत अनुदान एवं प्रोत्साहन राशि, ई-वाहनों और चार्जिंग नेटवर्क के...

चमोली: प्राकृतिक सौंदर्य और आस्था का संगम है वसुधारा ट्रैक–

चारधाम यात्रा में बदरीनाथ पहुंचने वाले तीर्थयात्रियों में से साहसी तीर्थयात्री व पर्यटक पहुंचते हैं...

होमगार्ड भर्ती: शारीरिक दक्षता परीक्षा में 69 अभ्यर्थी सफल, 88 रहे अनुपस्थित–

गोपेश्वर पुलिस मैदान में आयोजित हो रही होमगार्ड भर्ती, जोश, जज्बे के साथ पहुंच रहे अभ्यर्थी...

चमोली: ईड़ाबधाणी वार्ड पहुंचे डीएम, भारी बारिश के बाद हालात का लिया जायजा–

भू-धंसाव रोकने के लिए सिंचाई विभाग को सुरक्षा कार्य और जल निकासी सुधारने के लिए लोनिवि को दिए...
error: Content is protected !!