चमोली:खैनुरी के ग्रामीणों का धरना 25वें दिन भी रहा जारी–

by | Nov 19, 2023 | आंदोलन, चमोली, सड़क | 0 comments

अपर चमोली-खैेनुरी सड़क के सुधारीकरण के बाद ही आंदोलन स्थगित करने पर अड़े–

चमोली:खैनुरी गांव के ग्रामीण अपर चमोली-खैनुरी सड़क के सुधारीकरण कार्य को शुरू कराने पर अड़े हुए हैं। ग्रामीणों ने मांग पूरी होने पर ही आंदोलन स्थगित करने का एलान किया है। रविवार को सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी के ग्रामीणों का धरना 25वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

अपर चमोली-खैनुरी सड़क सुधारीकरण की मांग को लेकर दशोली विकासखंड के खैनुरी के ग्रामीण अक्तूबर माह से धरने पर बैठे हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चार साल से वे इस सड़क की मरम्मत को लेकर शासन-प्रशासन को ज्ञापन देते आए हैं। लेकिन सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। गड्ढों में तब्दील हुई सड़क पर लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। जिसके चलते ग्रामीणों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ा है। धरना देने वालों में गोविंद सिंह नेगी, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, करण सिंह पंवार, अनिल सिंह रावत, पान सिंह, जयवीर सिंह, वीरेंद्र खत्री, सुरेंद्र सिंह व हिमांशु रावत रहे। ग्रामीणों का कहना है कि वे सड़क पर जान जो​खिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं। सड़क सुधारीकरण कार्य शुरू होने के बाद ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!