उत्तरकाशी की सुरंग में अब बाबा तुम्हारा सहारा: बाबा बौखनाग की शरण में पहुंचे पीएमओ के उपसचिव मंगेश ​घि​ल्डियाल–

by | Nov 19, 2023 | आपदा, आस्था, चमोली | 0 comments

टनल के बाहर बाबा बौखनाग का मंदिर बनवाया गया, मंगेश​घि​ल्डियाल ने किया मंदिर स्थापित, 162 घंटे से टनल में फंसे 41 मजदूर–

उत्तरकाशी: पिछले 162 घंटे से अ​धिक समय से सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों की सलामती के लिए सुरंग के पास ही बाबा बोखनाग का मंदिर स्थापित कर दिया गया है। पीएमओ के उपसचिव मंगेश​घि​ल्डियाल ने इस मंदिर को स्थापित कराया है। रेस्क्यू ऑपरेशन टीम ने बाबा बौखनाग से सहायता मांगी है। स्थानीय लोगों ने भी यही कहा। बाबा बौखनाग यहां के भूमियाल हैं और आराध्य देवता हैं।

इनकी कृपा दृ​ष्टि बनीं तो मजदूरों को सकुशल सुरंग से बाहर निकाला जा सकता है। पिछले एक सप्ताह से सुरंग में फंसे मजदूर पल-पल मर रहे हैं। भगवान से जिंदगी की भीख मांग रहे हैं। जबकि सुरंग के बाहर फंसे मजदूरों के परिजन अपनों को बचाने की दुआ मांग रहे हैं। शनिवार को सुरंग के बाहर पीएमओ के उपसचिव मंगेश​घि​ल्डियाल ने बाबा बौखनाग का मंदिर स्थापित कर उनसे ऑपरेशन की सफलता के लिए आशीर्वाद भी मांगा है। क्योंकि अभी तक ऑपरेशन फेल रहा है। मंगेश​घि​ल्डियाल ने यहां स्थापित किए मंदिर में अ​धिकारियों के साथ पूजा अर्चना भी की।

रेस्क्यू ऑपरेशन को सफल बनाने का आशीर्वाद मांगा, बाबा बौखनाग के पुजारी सोहन लाल अवस्थी बताते हैं कि यह पूरा क्षेत्र बाबा बौखनाग की धरती है। वे यहां के भूमियाल हैं। उन्होंने कहा कि इस सुरंग के बाहर पहले बौखनाग बाबा का मंदिर था, उस मंदिर को निर्माण एजेंसी ने हटवा दिया था। वहीं, मजदूरों की कुशलता के लिए उत्तरकाशी में गंगा आरती भी की गई।

Latest News

बाल विज्ञान: विकास खंड दशोली के बाल विज्ञान महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा–

कविता पाठ, अंग्रेजी कविता और विज्ञान मॉडल प्रतियोगिता में चुने गए विजेता, पांचवां सीमांत पर्वतीय बाल...

हक की लड़ाई: संतानदायिनी अनसूया देवी मंदिर तक सड़क निर्माण की मांग–

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र, 2.50 किमी सड़क के लिए स्वीकृत 44 लाख रुपये का काम शुरू कराने...

चमोली: बदरीनाथ के अराइवल प्लाजा में मूल निवासियों आवंटित हो 22 दुकानें–

प्रशासन ने मास्टर प्लान से प्रभावित 122 दुकानदारों को 15 साल पुराने साक्ष्य पर स्थायी आवंटन का...

आस्था: निजमुला घाटी के गौणा में पहुंची बंड की मां नंदा की डोली, रामणी में मेला शुरू–

रामणी में आज होगा बंड और दशोली की डोली का मिलन, तीन दिवसीय नंदा मेले का भी हुआ शुभारंभ-- पीपलकोटी...

चमोली: 29 सितंबर को होंगे गोपेश्वर महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव, एनएसयूआई ने झोंकी ताकत–

एनएसयूआई ने छात्र हितों के मुद्दों को लेकर झोंकी ताकत, संभावित प्रत्याशियों ने शुरू किया प्रचार...

चमोली: 63,347 एसआईआर नोटिसों का निस्तारण, अब अंतिम मतदाता सूची की तैयारी–

दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 28 सितंबर, तीन अक्तूबर को प्रकाशित होगी अंतिम सूची...

बदरीनाथ विधानसभा: चुनावी रण के लिए फिर गांवों की ओर भंडारी, बढ़ाई सियासी सक्रियता–

गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद, समस्याएं सुनकर निराकरण का दे रहे भरोसा; बदरीनाथ विधानसभा...

चमोली: गोपेश्वर में देवभूमि खेल चेतना यात्रा का हुआ आयोजन, उमड़ा उत्साह–

गोपीनाथ मंदिर से शुरू हुई यात्रा खेल स्टेडियम पहुंची, विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग...

चमोली: गंगोलगांव के नौ लोगों को जिला एवं सत्र न्यायालय ने दी राहत, सभी दोषमुक्त–

वर्ष 2022 में विधानसभा सामान्य निर्वाचन के दौरान गंगोलगांव क्षेत्र में हुई कथित घटना के संबंध में...
error: Content is protected !!