चमोली: चमोली जनपद के इन बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट पर राज्यस्तर के प्रयवेक्षक भी हुए गदगद–

by | Nov 20, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

अब चमोली के बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय फलक पर देंगे अपना प्रस्तुतिकरण, राज्य में पाया प्रथम स्थान, ​शिक्षक भी गदगद–

गोपेश्वर: जिला मुख्यालय के समीप मंडल घाटी में ​स्थित राजकीय इंटर कॉलेज ग्वाड़ देवलधार में छठवीं और बारहवीं कक्षा के दो बाल वैज्ञानिक राज्य स्तर के बाल विज्ञान महोत्व में छा गए। उनके प्रोजेक्ट पर प्रयवेक्षक से लेकर मार्ग दर्शक रहे ​शिक्षक भी गदगद हो उठे। दोनों छात्रों के प्रोजेक्ट राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। राज्य स्तरीय विज्ञान महोत्सव में उप-विषय संगणात्मक चिंतन में जूनियर वर्ग में अनुराग ने राज्यस्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जबकि मुक्त ऊर्जा द्वारा विद्युत निर्माण विषय में अभिषेक सिंह बिष्ट ने सीनियर वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया है।

दोनों छात्रों ने गणित विषय के प्रवक्ता प्रभात रावत के दिशा निर्देशन में अपने प्रोजेक्ट तैयार किए हैं। दशोली ब्लॉक विज्ञान समन्वयक ओपी पुरोहित और प्रधानाचार्य सुमन रावत ने बताया कि चयनित दोनों बाल वैज्ञानिक राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। जूनियर वर्ग में अनुराग ने ऑटोमेटिक गार्बेज कलेक्शन का निर्माण किया है, यानि स्वायत्त कचरा संग्रहण रोबो वाहन बनाया है। यह रोबो वाहन बिना स्पर्ष किए ही चल सकता है।

बाल वैज्ञानिक अनुराग

इसमें चालक की भी जरुरत नहीं है। यह वाहन खुद ही दुकानों और मकानों के आगे जाएगा। कोई वस्तु पड़ी होगी, उसका पहले परीक्षण करेगा और फिर जैविक अ​जैविक कूड़े में डाल देगा। कोरोनाकाल जैसे समय में यह फायदेमंद हो सकता है। इसके अलावा छात्र अभिषेक बिष्ट ने अपशिष्ट पदार्थों को जलाकर विद्युत का निर्माण का प्रोजेक्ट तैयार किया है।

बाल वैज्ञानिक अ​भिषेक बिष्ट-

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!