चमोली: 12 दिसंबर से हड़ताल पर जाएंगे आक्रो​शित ग्रामीण डाक सेवक, तैयारी पूरी–

by | Nov 21, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

हड़ताल के संबंध में अ​खिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ ने चीफ पोस्टमास्टर जनरल को भेजा यह ज्ञापन–

गोपेश्वर: अपनी वि​भिन्न लंबित पड़ी मांगों पर ग्रामीण डाक सेवकों ने आंदोलन शुरू करने का एलान किया है। उनका कहना है कि विभागीय कार्रवाई न होने से उनकी अनदेखी की जा रही है। एलान किया गया कि ग्रामीण डाक सेवक 12 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे। हड़ताल के संबंध में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ उत्तराखंड की ओर से चीफ पोस्टमास्टर जनरल उत्तराखंड परिमंडल देहरादून को ज्ञापन भेजा गया है।

संघ के परिमंडल सचिव व जोशीमठ उप डाकघर में तैनात जगदीश सिंह रावत की ओर से भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि विभिन्न समस्याओं का समाधान नहीं होने के चलते हड़ताल का निर्णय लिया गया है। उनकी मुख्य मांगों में ग्रामीण डाक सेवकों का कार्य बढ़ाकर आठ घंटे किया जाए, कमलेश चंद्र कमेटी की सिफारिशों को शीघ्र लागू करते हुए सामूहिक बीमा की धनराशि पांच लाख की जाए,

विभागीय कर्मचारियों की भांति ग्रेच्युटी पांच लाख तक बढ़ाई जाए, डाक सेवकों व परिजनों को चिकित्सा सुविधा दी जाए। इसके अलावा नियमित वेतन वृद्धि, लक्ष्य संबंधी कार्यों पर रोक आदि मांगें शामिल हैं। परिमंडल सचिव जगदीश सिंह रावत ने कहा कि अब मांग पूरी होने पर ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा। निर्णायक लड़ाई के लिए ग्रामीण डाक सेवक पूरी तैयारी में हैं।

Latest News

चमोली: आशा कार्यकर्ताओं और फैसिलिटेटरों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन–

रैली निकालकर मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, कलेक्ट्रेट में सीएमओ का घेराव कर उठाई विभिन्न मांगें...

चमोली: भारी बारिश की चेतावनी पर चमोली के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में आज अवकाश–

विद्यालयों में एक दिवसीय अवकाश घो​षित, आंगनबाड़ियों का संचालन भी रहेगा बंद-- गोपेश्वर, 09 जुलाई...

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...
error: Content is protected !!