हक की लड़ाई: भोजन माताओं ने किया मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन–

by | Nov 21, 2023 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

मुख्य शिक्षा अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन, पोस्ट ऑफिस से शुरू हुआ जुलूस प्रदर्शन–

गोपेश्वर: जनपद की भोजन माताओं ने मंगलवार को मुख्य शिक्षाधिकारी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। पोस्ट ऑफिस से शुरू हुआ जुलूस प्रदर्शन सीईओ कार्यालय तक गया। मुख्य शिक्षा अ​धिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा।

भोजन माता कामगार यूनियन की ओर से गोपेश्वर पोस्ट ऑफिस से सीईओ कार्यालय तक रैली निकाली गई। जिसमें सभी विकासखंडों से आई भोजन माताओं ने प्रतिभाग किया। सीईओ कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए यूनियन की जिलाध्यक्ष उर्मिला नेगी ने कहा कि उनकी मुख्य मांगों में उन्हें राज्य कर्मचारी घोषित करने और तब तक प्रति माह 24000 प्रति माह मानदेय देने, वर्षभर प्रतिमाह वेतन देने व वर्दी और बोनस का भुगतान समय पर करने की मांग उठाई। कहा गया कि छात्र संख्या कम होने पर बंद हो रहे विद्यालयों से भोजन माताओं को हटाया न जाए, शिक्षकों की भांति उन्हें भी दूसरे विद्यालयों में अटैच किया जाए।

इस मौके पर शिक्षा मंत्री के भोजन माताओं का मानदेय पांच हजार बढ़ाने की घोषणा को अविलंब लागू किया जाए। साथ ही जून माह का मानदेय देने और सेवानिवृत्त होने पर दो लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाए। इस अवसर पर जिला सचिव सुमन देवी, ज्योति गौड, विजय डंगवाल, राजेश्वरी, उषा, अनीता सती, कमला देवी, सुमंगला देवी, उषा रौतेला, सीटू के जिलाध्यक्ष मदन मिश्रा, सैन सिंह, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: मलारी में सेवा संकल्प शिविर, 268 ग्रामीणों को मिला योजनाओं का लाभ–

34 शिकायतों में 14 का मौके पर निस्तारण, 57 ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ-- गोपेश्वर। ‘सेवा संकल्प...

चमोली: गैरसैंण विधानसभा सत्र की तैयारियां समयबद्ध पूरी करने के निर्देश–

डीएम ने अधिकारियों को दिए व्यवस्थाओं की नियमित मॉनिटरिंग के निर्देश-- गोपेश्वर। आगामी प्रस्तावित...

चमोली: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वरिष्ठजनों का सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण एवं सहायक उपकरण वितरित–

वृद्धजनों के सम्मान में आयोजित हुआ शिविर, 30 वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण-- गोपेश्वर, 01...

चमोली: ज्योतिर्मठ की बीडीसी बैठक में 300 से अधिक प्रस्तावों पर हुई चर्चा–

जनसमस्याओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश-- ज्योतिर्मठ। विकासखंड ज्योतिर्मठ के...

चमोली: हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा अंतिम चरण में पहुंची, 10 को बंद हो जाएंगे कपाट–

बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की संख्या, इस साल 3.58 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे-- जोशीमठ, 01 अक्टूबर 2026:...

हक की लड़ाई: पैक्स सचिवों की कलमबंदहड़ताल शुरू, बांह में काली पट्टी बांधकर किया विरोध–

एम-पैक्स के पंजीकरण, मिनी बैंक ऋण व्यवस्था और पदोन्नति समेत छह सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन...

दुखद: 90 वर्ष की आयु में संतोष शर्मा का निधन, बीकेटीसी सदस्य महेंद्र शर्मा की माताजी थीं–

दिल्ली के बत्रा अस्पताल में ली अंतिम सांस, लोधी श्मशान घाट में हुआ अंतिम संस्कार; 10 अक्टूबर को...

विशेष अ​भियान: स्वच्छता अभियान में केंद्रीय भंडारगृह के कर्मचारियों ने किया श्रमदान–

आगापुर ओपन जिम परिसर में चलाया सफाई अभियान, सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का दिया संदेश-- रामपुर...

चमोली: दशोली में सेवा संकल्प शिविर, 189 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ–

16 शिकायतों का मौके पर निस्तारण, 184 लाभार्थियों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से किया गया...
error: Content is protected !!