आस्था: भगवान मदमहेश्वर की चलविग्रह डोली पहुंची पंचकेदार गद्दीस्थल‌ ओंकारेश्वर मंदिर–

by | Nov 25, 2023 | आस्था, रूद्रप्रयाग | 0 comments

तीन दिवसीय मदमहेश्वर मेले के दूसरे दिन रही सांस्कृतिक संध्या की धूम, लोककलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां–

ऊखीमठ:​द्वितीय केदार मदमहेश्वर मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। शनिवार को मदमहेश्वर जी की चल विग्रह डोली सेना के बैंड के साथ समारोहपूर्वक आज अपराह्न सवा दो बजे को शीतकालीन गद्दीस्थल श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंची। इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर को 10 क्विंटल फूलों से सजाया गया।वहीं श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति तथा श्रद्धालुओं ने श्री मदमहेश्वर डोली का फूल बरसाकर स्वागत किया।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने श्रद्धालुओं को श्री मदमहेश्वर जी की डोली के श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ पहुंचने पर आयोजित मदमहेश्वर मेले की शुभकामनाएं दी है। मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने कहा कि इस वर्ष श्री मदमहेश्वर पहुंचे तीर्थयात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई है 12777 तीर्थयात्री श्री मदमहेश्वर धाम पहुंचे हैं।

इस अवसर श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति उपाध्यक्ष किशोर पंवार सदस्य श्रीनिवास पोस्ती, रणजीत सिंह राणा, केदारसभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, भाजपा जिलाध्यक्ष महावीर पंवार,नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी‌ राजकुमार नौटियाल वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, शिवसिंह रावत,देवानंद गैरोला, पुजारी बागेश लिंग, शिवशंकर लिंग, वेपाठीविश्वमोहन जमलोकी, प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी डोली प्रभारी पारेश्वर त्रिवेदी, कुलदीप धर्म्वाण, विदेश शैव ,‌ललित त्रिवेदी सहित मंदिर समिति के अधिकारी कर्मचारी तथा हक -हकूकधारी‌ गांवों के प्रतिनिधि मौजूद रहे

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!