होनहार: चमोली के इस युवा का यूपीएससी व सीआरपीएफ दोनों में हुआ चयन–

by | Nov 25, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

सौम्य स्वभाव के आदित्य ने गेट की परीक्षा में भी अ​खिल भारतीय स्तर पर पाया 170वां स्थान–

नंदानगर: मां नंदा की पवित्र भूमि नंदानगर के कुरुड़ गांव के आदित्य गौड़ पुत्र रमेश चंद्र गौड़ ने यूपीएससी (ईएसई) और सीआरपीएफ के असिस्टेंट कमांडेंट की परीक्षा एक साथ उत्तीर्ण कर ली है। यूपीएससी की इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा में आदित्य ने ऑल इंडिया में 125वीं रैंक हासिल की है। जबकि सीआरपीएफ असिस्टेंट कमांडेंट (सिविल इंजीनियर) में सातवीं रैंक हासिल की है।

जबकि इससे पहले गेट की परीक्षा में भी आदित्य ने 170वां स्थान हासिल किया था। जीबी पंत इंजीनियरिंग कॉलेज पौड़ी से बीटेक में स्नातक किया है। वह वर्तमान में एयरपोर्ट ऑथोरिटी ऑफ इंडिया में तैनात हैं। आदित्य के पिता बीएसएफ में कार्यरत हैं।

आदित्य के चयन पर परिजनों के साथ ही नंदानगर क्षेत्र में खुशी की लहर है। रामणी गांव के ग्राम प्रधान सूरज पंवार, नंदानगर के व्यापार संघ अध्यक्ष नंदन सिंह ने कहा कि ऐसे होनहार युवाओं से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने आदित्य को शुभकामनाएं देकर भविष्य की शुमकामनाएं दी हैं।

Latest News

उत्तराखंड: प्रदेश में एलपीजी की कोई किल्लत नहीं, गड़बड़ करने वालों पर तुरंत होगी एफआईआर–

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने की हर जिले की स्थिति की समीक्षा, विभागीय अधिकारियों को...

आक्रोश: वन विभाग की अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई का बमोटिया गांव के ग्रामीणों ने किया विरोध–

तहसील परिसर में गरजे ग्रामीण, उक्रांद कार्यकर्ताओं ने भी दिया साथ, सीएम को भेजा ज्ञापन-- देवाल के...

अगस्त्यमुनि: भाषण प्रतियोगिता के साथ ‘गंगा स्वच्छता पखवाड़ा’ का हुआ समापन–

16 से 31 मार्च तक आयोतजत हुए जागरुकता कार्यक्रम, गंगा स्वच्छता प्रतियोगिता भी हुई आयोजित...

पशुपालन के अपर निदेशक ने किया मनोज कुमार बिष्ट की गौशाला का निरीक्षण–

उन्हें अन्य पशुपालकों के लिए प्रेरणादायक बताया, गौशाला में पशुओं की देखभाल, स्वच्छता व्यवस्था...

चमोली: गैस गोदाम व होटलों पर सघन निरीक्षण, 21 व्यावसायिक और चार घरेलू सिलिंडर किए गए जब्त–

एसडीएम ने दिए एजेंसी संचालक को वितरण व्यवस्था में सुधार के निर्देश, पारदर्शी गैस आपूर्ति सुनिश्चित...

चमोली: सुबोध प्रेम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गोपेश्वर का दो दिवसीय वार्षिकोत्सव समारोह शुरू–

छोलिया नृत्य और लोकगीतों की रही धूम, छात्र-छात्राओं ने दी पहाड़ी नृत्य की शानदार प्रस्तुति...

चमोली: जिलाधिकारी ने गैस एजेंसियों का औचक निरीक्षण कर घरेलु गैस उपलब्धता का लिया जायजा–

गैस वितरण प्रणाली को और अधिक सुव्यवस्थित बनाने हेतु आपूर्ति विभाग को रोस्टर प्रणाली को व्यवस्थित...

चिपको महोत्सव: अपर आयुक्त रहे स्वर्गीय हरक सिंह समेत छह लोगों को मिला गौरा देवी सम्मान–

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ चिपको महोत्सव संपन्न, पुरस्कार वितरित हुए-- जोशीमठ, 27 मार्च...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की ​शिष्टाचार भेंट–

उत्तराखंड के विकास के लिए केंद्र सरकर द्वारा दिए जा रहे सहयोग व मार्गदर्शन के लिए जताया आभार...
error: Content is protected !!