चमोली: 73 साल बाद भी नागरिकों को दिशा प्रदान कर रहा हमारा संविधान–

by | Nov 26, 2023 | चमोली, रचनात्मक | 0 comments

संविधान दिवस पर कांग्रेस ने आयोजित की गोष्ठी, पीजी कॉलेज गोपेश्वर में भी आयोजित हुआ कार्यक्रम–

गोपेश्वर: संविधान दिवस पर कांग्रेस पार्टी और पीजी कॉलेज की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया। कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित गोष्ठी में संविधान की प्रस्तावना को पढ़ते हुए संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

गोष्ठी में पूर्व प्रधानाचार्य गिरीश आर्य, वरिष्ठ नेता धीरेंद्र गरोडिया, मनीष नेगी, महिला जिलाध्यक्ष ऊषा रावत आदि ने संविधान के महत्व और उसके निर्माण में बाबा साहब सहित अन्य लोगों की भूमिका पर विस्तार से चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं ने संविधान के प्रति निष्ठा रखते हुए इसकी रक्षा का संकल्प लिया। इस दौरान नगर अध्यक्ष योगेंद्र बिष्ट, जिला उपाध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, जिलाध्यक्ष (महिला) ऊषा रावत, विक्रम नेगी, मातवर भंडारी, महेंद्र नेगी, संदीप खनेड़ा सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में राजनीति विज्ञान विभाग की ओर से संविधान दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विभाग प्रभारी डॉ. जगमोहन नेगी ने कहा कि विशेषज्ञों और प्रबुद्धजनों ने 73 साल पहले जो संविधान तैयार किया वह आज भी देश के नागरिकों को जीने की दिशा प्रदान कर रहा है।

डॉ. नेगी ने कहा कि भारत का संविधान लोकतंत्र की आत्मा है, यह जनता की आकांक्षाओं का प्रतीक है। संविधान सभा में तत्कालीन समय के विशेषज्ञ व प्रबुद्ध व्यक्ति थे, जिन्होंने एक अच्छा और मजबूत संविधा तैयार किया। जिला मतदाता जागरूकता अभियान के सह समन्वयक व अंग्रेजी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर डीएस नेगी ने कहा कि संविधान नागरिकों से अपेक्षा करता है कि वे जागरूक मतदाता बनकर लोकतंत्र में अपनी आस्था व्यक्त करें। कार्यक्रम संयोजक डॉ. मनीष मिश्रा ने संविधान की प्रस्तावना की विस्तृत व्याख्या की। इस दौरान डॉ. राजविलोचन नैथानी, छात्रसंघ कोषाध्यक्ष प्रेम सिंह, जयदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!