चमोली: जसवंत लाल को मिलेगा बाबा साहेब डॅा. आंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप पुरस्कार–

by | Nov 30, 2023 | चमोली, ब्रेकिंग, रचनात्मक | 0 comments

10-11 दिसंबर को दिल्ली में अकादमी के 39वें राष्ट्रीय सम्मेलन में दिया जाएगा पुरस्कार, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भेजा पत्र–

चमोली: लंबे समय से सामाजिक सरोकारों से जुड़े छावनी बाजार, गांधी नगर जोशीमठ के जसवंत लाल को भारतीय दलित साहित्य अकादमी की ओर से बाबा साहेब डॉ. आंबेडकर राष्ट्रीय फेलोशिप पुरस्कार-2023 से सम्मानित किया जाएगा।

अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एसपी सुमनाक्षर ने इस संबंध में जसवंत लाल कोे पत्र भेजा है। जसवंत लाल मौजूदा समय में भारतीय मानवा​धिकार संगठन के चमोली जिलाध्यक्ष भी हैं। उन्हें यह पुरस्कार 10 दिसंबर को दिल्ली में अकादमी के 39वें राष्ट्रीय सम्मेलन में भेंट किया जाएगा। वे एक ​शिक्षक हैं। विद्यालय में पठन-पाठन के साथ ही वे निरंतर सामाजिक कार्यों के निर्वहन में भी लगे रहते हैं। पुरस्कार के लिए जसवंत लाल के चयन पर कई सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!