चमोली: इस बार भव्य होगा बंड विकास मेला, तैयारियां शुरू: अतुल शाह–

by | Dec 3, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

मेला स्थल में हुई बंड विकास संगठन की बैठक, 20 दिसंबर से आयोजित होगा एक साप्ताहिक मेला–

पीपलकोटी: बंड विकास, औद्योगिक, पर्यटन मेला इस बार भव्य होने जा रहा है। बंड विकास संगठन मेला आयोजन की तैयारियों में भी जुट गया है। बंड विकास संगठन की जिम्मेदारी दोबारा अतुल शाह को दे दी गई है। नवनियुक्त अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि इस बार मेले को भव्य रुप दिया जाएगा। स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान किया जाएगा। मेले के सफल संचालन के लिए सभी जनप्रतिनि​धियाें, आम लोगों और जिला प्रशासन का सहयोग लिया जाएगा। मेला ग्राउंड में आयोजित बंड विकास संगठन की बैठक में मेला अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि इस वर्ष मेले को भव्य रुप दिया जाएगा। मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही सरकारी विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे।

पीपलकोटी में प्रतिवर्ष 20 दिसंबर से एक सप्ताह का बंड विकास मेला आयोजित किया जाता है। मेला कमेटी की बैठक में अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि मेले के सफल संचालन के लिए समितियों का गठन भी कर दिया गया है। बंड मेला प्रदेश में अपनी अलग पहचान रखता है। मेले में किसानों, पशुपालकों व क्षेत्रीय जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए सरकारी विभागों को आमंत्रित किया जाएगा।

बैठक में बंड विकास संगठन के निवर्तमान अध्यक्ष शम्भू प्रसाद सती, महामंत्री हरि दर्शन रावत, पूर्व अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राणा, नगर पंचायत अध्यक्ष रमेश बडवाल, विजय प्रसाद मलासी,पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंहनेगी, नेगी,भूबन लाल साह, सांसद प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हटवाल, हरिबोधनी खत्री, अजय भंडारी,प्रदीप नेगी, सरिता राणा, संगीता नेगी, शैलेश नेगी ताजवर सिंह नेगी,गुलाब सिंह,मदन डंडारियाल,उषा देवी, कलावती देवी, जगदंबा प्रसाद हटवाल,अंकित रावत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे। बैठक का संचालन मेला समिति के महामंत्री हरेंद्र सिंह पवार व हरीश पुरोहित द्वारा बारी-बारी से किया गया।

Latest News

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...
error: Content is protected !!