चमोली: यूथ क्लब बी द चेंज के सदस्यों ने चलाया वृहद सफाई अभियान–

by | Dec 3, 2023 | चमोली, पर्यावरण | 0 comments

गोपेश्वर नगर के दीन दयाल पार्क के साथ ही आम रास्तों की सफाई कर दिया स्वच्छता का संदेश–

गोपेश्वर: यूथ क्लब बी द चेंज के सदस्यों ने रविवार को नगर में सफाई अभियान चलाया। उन्होंने नगर के बीचों बीच स्थित दीनदयाल पार्क के साथ ही आम रास्तों में साफ सफाई कर कूड़ा एकत्रित किया।

नगर के युवाओं ने हाल ही में यूथ क्लब बी द चेंज का गठन किया है। जिसके माध्यम से विभिन्न तरह के सामाजिक व लोकहित के कार्य किए जा रहे हैं। इस मौके पर कमल रावत, मीनाक्षी, गीता, विवेक, भीम सिंह, आरती, विनय सिंह, गौरव सहित अन्य युवा मौजूद रहे। युवा क्लब की ओर से वि​भिन्न जगहों पर स्वच्छता ​अ​भियान चलाया जा रहा है।

error: Content is protected !!