चमोली: पत्थर से फोड़ा भाई का सिर, अदालत ने दोषी पाते हुए एक साल की सजा सुनाई–

by | Mar 25, 2026 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत ने सुनाया फैसला, पढ़ें पूरा मामला–

गोपेश्वर: आपसी विवाद में छोटे भाई पर हमला करने वाले अभियुक्त को अदालत ने दोषी करार दिया है। अदालत ने उसे एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है, साथ ही अर्थ दंड भी लगाया है। अर्थ दंड अदा न करने पर अतिरिक्त सजा भुगतनी पड़ेगी।

नारायणबगड़ तहसील के छेकुड़ा(पलसारी) गांव निवासी निवासी हरीश लाल ने बीते 12 मई 2022 को पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि आठ मई 2022 को वह अपने खेत में मकान निर्माण के लिए पत्थर व अन्य सामग्री एकत्रित कर रहा था।

इसी दौरान उसका बड़ा भाई बनारसी लाल वहां पहुंचा और मेरी रोड़ी, बजरी ले जाने लगा। इसको लेकर उनमें विवाद हुआ और बनारसी लाल ने उसके सिर पर पत्थर से हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से चोटिल हो गया। परिजन उसे नारायणबगड़ अस्पताल लेकर गए जहां उसका उपचार किया गया।

मामले की सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट सिविल जज (जूनियर डिविजन) थराली देवांश राठौर की अदालत में हुई। अदालत ने अभियुक्त बनारसी लाल को दोषी पाते हुए एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई, साथ ही अलग-अलग धाराओं में दो हजार का अर्थ दंड लगाया। अर्थ दंड जमा न करने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

Latest News

चमाेली: नंदानगर के रामणी गांव में युवक-युवती फंदे पर लटके मिले–

रामलीला मंच के पीछे रेलिंग से लटके मिले शव, गांव में फैली सनसनी, पुलिस जांच में जुटी-- गोपेश्वर, 08...

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...
error: Content is protected !!